मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में ठंड के साथ बारिश का दौर
मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए है और साथ बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। ठंडी हवाओं का दौर कमजोर होने लगा है। दिन और रात के तापमान में वृद्धि हो रही है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़त दर्ज की गई है। रीवा में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो कि प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान रहा। तो वहीं नर्मदापुरम में तापमान 29.01 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव आया है और इसी कारण से शनिवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल में देर रात बूंदाबांदी हुई साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहे।
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कई जिलों में बारिश होने की संभावना
शनिवार को प्रदेश के हिल स्टेशन पंचमढ़ी में 7.2 डिग्री, रायसेन में 8.5 डिग्री, राजगढ़ में 7.2 डिग्री, भोपाल में 8.5 डिग्री, ग्वालियर में 9.5 डिग्री, इंदौर में 14.02 डिग्री, उज्जैन में 11.8 डिग्री, जबलपुर में 7.5 डिग्री, खजुराहों में 6.6 डिग्री, मंडला में 5.4 डिग्री, रीवा में 5 डिग्री, बालाघाट में 7.5 डिग्री और उमरिया में 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने के कारण हवाओं का स्वरूप बदला है, जिससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए है। रविवार को ग्वालियर चंबल, जबलपुर, सागर, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान लगाया है।