2 जून तक दिल्ली सहित 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी का येलो अलर्ट

पूर्वी राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिहार-ओडिशा में आज फिर मौसम में बदलाव आएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 

Updated: May 29, 2023, 10:31 AM IST

भोपाल। देश के कई राज्यों में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आ रहे हैं। कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। आज हरियाणा राजस्थान और यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में चमक के साथ बारिश देखने को मिल रही है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में आंधी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। इसी बीच मौसम विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बिहार में आज फिर मौसम में बदलाव आएगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही कई जिलों में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी दिल्ली में बारिश 


राजधानी दिल्ली में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आ रहे हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग द्वारा कई क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई। आंधी और बारिश का का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही इस पूरे सप्ताह राजधानी दिल्ली में बारिश सहित हल्की बौछारें देखने को मिलेगी। इसके साथ ही गरज चमक का भी पूर्वानुमान जताया गया है।


बिहार के 17 से 20 जिलों में बारिश की चेतावनी


बिहार में मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आ रहे हैं। बिहार के 17 से 20 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आज तेज धूप खिली रहेगी। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती। आगामी 24 घंटे के दौरान चमक का पूर्व अनुमान जताया गया। 27 मई को दक्षिण बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और नालंदा में आंधी और पानी की स्थिति बनी रहेगी। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को कई इलाके में आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश देखने को मिली है। सिवान, औरंगाबाद, बक्सर, रोहतास, पटना, गया, जहानाबाद नालंदा, सीतामढ़ी, बेगूसराय, जमुई, दरभंगा, समस्तीपुर में तेज हवा के साथ देखने को मिली है। क्षेत्रों में आंधी और बारिश देखी गई है।

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में आंधी बारिश का पूर्वानुमान


मध्यप्रदेश में एक बार फिर से मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन नजर आने लगे हैं। कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिल रही है। सागर जिले में आज भारी आंधी सहित बारिश से मौसम ठंडा बना हुआ है। इसके साथ ही 6 संभाग और 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूरे सप्ताह बारिश की गतिविधि जारी रहने वाले, दरअसल पश्चिमी विक्षोभ और लोकल सिस्टम की वजह से मौसम में परिवर्तन नजर आ रहे हैं। भोपाल, नर्मदा पुरम, ग्वालियर चंबल, शाजापुर , मंदसौर, नीमच सहित कई जिलों में देखने को मिली है।


इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और हवा 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। हल्की और मध्यम बारिश कभी पूर्वानुमान जताया गया है जबकि छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तापमान सामान्य से कम रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।


उत्तर भारत में शनिवार को कई राज्यों में तेज बारिश के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राजधानी लखनऊ में भारी बारिश देखने को मिली। 60 किलो प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी में कई पेड़ गिरे हैं। वहीं 30 मई तक येलो अलर्ट जारी किया गया जबकि पंजाब हरियाणा झारखंड राज्य में बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में बारिश संबंधित घटनाओं में वृद्धि देखी गई है।