सेंधवा के पास मज़दूरों ने किया पथराव

सेंधवा के पास महाराष्ट्र सीमा पर मजदूरों नाराज। पथराव में पुलिसकर्मी नाराज।

Publish: May 04, 2020, 02:49 AM IST

Photo courtesy : naidunia
Photo courtesy : naidunia

मध्यप्रदेश के सेंधवा के पास मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर रोके गए उत्तर प्रदेश के करीब 2 हज़ार से अधिक लोगों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पर मज़दूरों ने पथराव कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मज़दूरों ने वाहनों में तोड़फोड़ भी की है। दो घंटें तक भारी हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने चर्चा कर चक्‍काजाम खत्‍म करवाया।  गौरतलब है कि लॉकडाउन में फसे मज़दूर अपने घरों की तरफ लौट रहे हैं। लेकिन अब भी कई जगह राज्य की सीमाओं पर हज़ारों मज़दूर फंसे हुए हैं।