NIRF रैंकिंग 2022 जारी, देश के टॉप तीन विश्वविद्यालयों में जेएनयू और जामिया शामिल

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 15 जुलाई को 2022 की एनआईआरएफ रैंकिंग 2022 लिस्ट जारी की, टॉप विश्वविद्यालयों की सूची में दूसरे स्थान पर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय और तीसरे स्थान पर जामिया मिलिया इस्लामिया है

Updated: Jul 15, 2022, 08:42 AM IST

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज NIRF Ranking 2022 जारी कर दिया है। इसके साथ ही टॉप 10 विश्वविद्यालयों की सूची भी जारी कर दी गई है। बेस्ट यूनिवर्सिटी कैटेगरी में आईआईएससी बेंगलुरु पहले स्थान पर है। जबकि विवादों में रहने के बावजूद जेएनयू ने दूसरा और जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है।

इससे पहले भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलुरु दुनिया के बेहतरीन शोध विश्वविद्यालयों में शामिल हुआ था। इसने दुनिया के बेहतरीन विश्वविद्यालय को पीछे छोड़ते हुए QS रैंकिंग में जगह बनाई थी। कैम्ब्रिज, ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड जैसे विश्वविद्यालयों को भी शोध के मामले में पछाड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: मार्गदर्शक मंडल की उम्र पार कर गया, रुपए की वैल्यू में गिरावट पर सुरजेवाला का तंज

पिछले साल तीसरे पायदान पर रहने वाला बीएचयू इस बार छठे स्थान पर खिसक गया है। पिछले साल 10वीं रैंक हासिल करने वाली अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी टॉप 10 की सूची से बाहर है। देशभर के बच्चों की पढ़ने की ख्वाइश रखने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) टॉप 10 विश्वविद्यालय की रैंकिंग लिस्ट से बाहर हो गई है।

टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट
1. आईआईएससी, बेंगलुरु
2. जेएनयू, दिल्ली
3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली
4. जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
5. अमृता विश्व विद्यापीठ, कोयंबटूर, तमिलनाडु
6. बीएचयू, वाराणसी
7. मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल, कर्नाटक
8. कलकत्ता यूनिवर्सिटी, प. बंगाल
9. वेल्लौर इंस्टीट्यूट ऑफ हैदराबाद, वेल्लौर
10. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद, हैदराबाद