किसानों की गिरफ्तारी से नाराज प्रियंका गांधी, योगी सरकार पर उठाए सवाल

यूपी के कई जिलों में पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार किया है, मैनपुरी में तो पुलिस किसान को कॉलर पकड़ घसीटकर ले गई

Updated: Nov 06, 2020, 10:58 PM IST

Photo Courtesy: Telegraph India
Photo Courtesy: Telegraph India

यूपी में पराली जलाने को लेकर किसानों पर की जा रही कार्रवाई से नाराज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिए योगी सरकार पर किसानों को जेल में डालने का आरोप लगाया। दरअसल यूपी में पराली जलाने को लेकर तमाम जिलों में किसानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पराली जलाने के आरोप में किसानों के साथ ऐसा बर्ताव कर रही है जैसे वे कोई शातिर अपराधी हों।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं? प्रदूषण फैलाने के जिम्मेदारों पर कब कार्रवाई होगी? किसान का वोट- कानूनी... किसान का धान- कानूनी... किसान की पराली- गैरकानूनी? उत्तर-प्रदेश सरकार ने सहारनपुर में किसानों को जेल में डाला, उन्हें छुड़वाने के लिए कांग्रेस के साथियों का धन्यवाद।"

क्या प्रदूषण के लिए सिर्फ किसान जिम्मेदार हैं? प्रदूषण फैलाने के असली जिम्मेदारों पर करवाई कब होगी?

किसान का वोट- कानूनी
किसान का धान- कानूनी
किसान की पराली- गैरकानूनी?

उप्र सरकार ने सहारनपुर में किसानों को जेल में डाला, उन्हें छुड़वाने के लिए काँग्रेस के साथियों का धन्यवाद pic.twitter.com/ptLPL3B2W1
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 6, 2020

गौरतलब है कि यूपी के कई जिलों में पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार किया है। मैनपुरी में तो पुलिस ने हद ही कर दी। यहां पुलिस किसान को कॉलर पकड़ घसीटकर ले गई। मैनपुरी में पुलिस ने 5 किसानों को गिरफ्तार किया है। किसान का कॉलर पकड़े ले जाती पुलिस का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। योगी सरकार की हर तरफ आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि अन्नदाता के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त के बाहर है।

उधर, भारतीय किसान यूनियन ने भी किसानों के खिलाफ दायर मुकदमे वापस लेने की मांग की है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि अगर किसानों का उत्पीड़न नहीं रुका तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।