बेंगलुरु में RCB की विक्ट्री परेड में मची भगदड़, 11 लोगों के मौत और 50 से अधिक घायल

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई। अभी तक 11 लोगों के मारे जाने की खबर है जबकि 50 से ज्यादा घायल हैं।

Updated: Jun 05, 2025, 02:28 PM IST

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विक्ट्री परेड के दौरान बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के मेन गेट के पास ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने से भीड़ अचानक अनियंत्रित हो गई और अफरातफरी मच गया। हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा में टीम का सम्मान हो रहा था। 

यह भी पढे़ं: IPL 2025: खत्म हुआ RCB का 17 साल का वनवास, पंजाब को हरा पहली बार बना चैंपियन

बताया जा रहा है कि टीम के इंतजार में 50 हजार से ज्यादा फैन चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा थे।प्रशासनिक अमले की गैरमौजूदगी के कारण स्थिति बहुत ही खतरनाक बन गई और 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। घायलों में कई की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भगदड़ भी घटना पर कहा कि लोग जो RCB की IPL जीत का जश्न देखने वाले थे, उन्हें इस त्रासदी और मौत ने गहरा दुख और सदमा पहुंचाया है। मृतकों और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। गर्व होना चाहिए, लेकिन जीवन से बड़ा नहीं। मैं सभी से अपील करता हूं कि कृपया सुरक्षित रहें।