Bastille Day 2020 : फ्रेंच रेवोल्यूशन की याद

बैस्टिल डे फ्रांस के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। द फ्रेंच रेवोल्यूशन में 14 जुलाई 1789 को फ्रांस की जनता ने बैस्टिल पर धावा बोल दिया था। उसी की याद में फ्रांस 14 जुलाई को अपना राष्ट्रीय दिवस बैस्टिल डे के रूप में मनाता है। फ्रेंच में इसका औपचारिक नाम Fête Nationale है।

Publish: Jul 14, 2020, 11:47 PM IST

Next 
Corona के कारण पारंपरिक परेड स्‍थगित
1 / 4

1. Corona के कारण पारंपरिक परेड स्‍थगित

बैस्टिल डे के मौके पर पारंपरिक रूप से भव्य परेड और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह दिन फ्रांसीसी लोगों की एकता का प्रतीक भी है। इस साल वैश्विक कोरोनो महामारी की वजह से कोई पारंपरिक परेड या कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे हैं।। फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमानुएल मैक्रॉन ने ट्वीट किया, "यह 14 जुलाई, हम उन लोगों को श्रद्धांजलि देंगे जिन्होंने अपनी पूरी ताकत, अपने सभी कौशल, वायरस के खिलाफ पूरी मानवता को समर्पित किया है।"