World bicycle day 2020: एक सवारी अनेक योग
आज 3 जून 2020 को विश्व साइकिल दिवस है।यह eco friendly तो है ही साथ ही users को फिट रहने का साधन भी है। साइकिल, समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न भी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत में साइकिल यात्रा कर मैदानी पकड़ बनाई थी। साइकिल दिवस पर उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।
1. साइकिल बढ़ते रहने का दर्शन
विश्व साइकिल दिवस पर अखिलेश यादव ने साइकिल के साथ अपने फोटो ट्वीट कर लिखा है कि साइकिल सम्पूर्ण विश्व में परिवहन का एक ऐसा साधन है जो समाज के आख़िरी व्यक्ति तक अपनी पहुँच रखता है। ये मानवीय विकास एवं प्रगति के इतिहास में पर्यावरण के साथ सौहार्द बनाए रखते हुए आगे बढ़ते रहने का दर्शन भी है।