07 June Rashifal : कार्य की गुणवत्ता वरिष्ठजनों को प्रभावित करेगी

अपने आप को नियंत्रित रखें तत्काल कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त न करें

Publish: Jun 07, 2021, 12:51 AM IST

Photo courtesy: GoodTherapy
Photo courtesy: GoodTherapy

मेष:- स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। अपने आनेवाले समय के लिए अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखें। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। एकाग्रता से काम करने पर अपनी उत्पादकता को दोगुनी कर सकते हैं। आज आप सुपरस्टार की तरह बर्ताव करें। लेकिन प्रशंसा उन्हीं की करें जो उसके पात्र हैं। अगर जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं तो आज आपकी आशा पूरी हो सकती है।

वृष:- इस राशि से जुड़े कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। आपके प्रियजनों और आपके बीच जो गतिरोध पैदा करे ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। व्यक्तित्व में निखार लाने वाला परिवर्तन लाएं। आज अनुभव करेंगे कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए एक फ़रिश्ते की तरह है।

मिथुन:- आपकी समझदारी और प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी। आपके कार्यक्षेत्र में पिता की सलाह से धन लाभ के योग हैं। जीवनसाथी की ओर से आज आपको हर ख़ुशी मिलेगी। लंबित योजनाएं पूर्ण होने की दिशा में अग्रसर होंगी। यात्रा मंहगी लेकिन फ़ायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन संभव है, लेकिन शाम तक सब कुछ सुलझ जाएगा।

कर्क:- आपके व्यक्तित्व की सुगंधि आज सबको आपकी ओर आकर्षित करेगी। व्यापार के मजबूती की दिशा में आज आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं, जिसके लिए आपका कोई नज़दीकी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। पढ़ाई-लिखाई में बच्चों की अरुचि आपको निराश कर सकती है। आपके काम की गुणवत्ता वरिष्ठों को प्रभावित करेगी। आज शीघ्र घर लौटना परिवार की ख़ुशी और आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा ज़िन्दगी में तमाम मुश्किलों के बाद आज अच्छा रहेगा।

सिंह:- स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आर्थिक दृष्टि से किसी एक स्रोत से धन लाभ मिलेगा। किसी बुजुर्ग रिश्तेदार की मांग आपकी परेशानी का कारण बन सकती है। गंभीरता से विचार किए बिना किसी व्यावसायिक दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर न करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या:- अपने आप को नियंत्रित रखें तत्काल कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त न करें, क्योंकि आज कुछ घटनाएं ऐसी हो सकती हैं, जो आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुश्किल हो सकता है। दुग्ध उद्योग से जो लोग जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण नए दोस्त मिलेंगे। नवीन परियोजना शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। यात्रा और शिक्षा से सम्बद्ध कार्य आपको जागरूक बनाएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

और पढ़ें: श्री राधा माधव की विहार स्थली है ब्रजभूमि

तुला:- आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे, और इसके चलते आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी। परिवार की भलाई के लिए आपको परिश्रम करना चाहिए। आज आपके आंसू पोंछने के लिए आपका कोई ख़ास मित्र आगे आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपका कम्यूनिकेशन और कार्य क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। सामान्य वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ अलग होने वाला है। जीवनसाथी की ओर से आज कुछ ख़ास हो सकता है।

वृश्चिक:- महत्वाकांक्षाओं को नियंत्रित रखना आपके लिए श्रेयस्कर होगा। अध्यात्म और योग का सहारा लेने से शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आज अपने बल पर आप पैसा कमाने में सक्षम होंगे। अटका हुआ कार्य पूर्ण करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दूसरे लोगों के साथ किसी भी प्रकार का वादा करने से पूर्व यह विचार करना आवश्यक है कि आपका व्यापार प्रभावित न हो और साथ ही आपकी उदारता और सहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाए। जीवनसाथी की ओर से मिला तनाव स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है।

धनु:- मानसिक और शारीरिक मज़बूती के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। सावधान रहने की आवश्यकता है आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है। कोई पारिवारिक समस्या आ सकती है। वाणी का नियंत्रण आवश्यक है। आपके बढ़िया काम के लिए आपकी अलग पहचान बनेगी। अपने बचपन के पसंदीदा कार्य को करने में आज आप सक्षम हो पाएंगे। वैवाहिक जीवन की ख़ूबसूरती का अनुभव आज करेंगे।

मकर:- आपके द्वारा दिया गया धन आज शाम आपको वापस मिल सकता है। घर का टलता हुआ काम और भी टल सकता है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाने की आवश्यकता है। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है।

कुम्भ:- ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज आप पैसे की बचत करने में सक्षम होंगे। आपका क्रोध परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत कर सकता है। आपकी कड़ी मेहनत आज कार्यक्षेत्र में रंग लाएगी। आज आप दंपत्ति अच्छे खाने का आनंद लेंगे।

मीन:- आज आपके पास अपने लिए पर्याप्त समय होगा। आपकी संतान के कारण आर्थिक लाभ होने की संभावना है, जो आपकी ख़ुशी का कारण होगा। किसी को उदास करने वाली बात बोलने से बचें। अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रयोग अपने हित में करना चाहिए। दूसरों की मदद के लिए किये गये कार्य से सामाजिक प्रतिष्ठा तो होगी ही आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। अगर जीवनसाथी का मन खिन्न है और आप शांति चाहते हैं तो आपको चुप्पी साध लेना चाहिए।