10 April Rashifal: व्यवसाय के मूल मंत्र को सत्य में परिवर्तित करें

व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होने के योग हैं, यह लाभ स्थाई होगा

Updated: Apr 09, 2021, 06:30 PM IST

Photo courtesy: LonerWolf
Photo courtesy: LonerWolf

मेष :- अच्छे स्वास्थ्य के लिए धूम्रपान छोड़ना श्रेयस्कर होगा। अचानक धनार्जन के नवीन स्रोत प्राप्त होंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। अपने दाम्पत्य जीवन में किसी और का हस्तक्षेप न होने दें, क्योंकि ये आप दोनों के परेशानी का कारण बन सकता है। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आपको परोपकार और सामाजिक कार्य में मन लगाना चाहिए।

वृष:- अनेक प्रकार की भावनाओं से घिरी हुई शाम आपको तनाव दे सकती है। लेकिन निश्चिंत रहें, आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक सुधार के लिए अवरुद्ध धन की प्राप्ति के योग हैं। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियां प्रसन्नता का कारण बनेंगी। आपकी छवि के कारण आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार में पार्टनरशिप आपके लिए अनुकूल नहीं है। कुछ लोगों के लिए आज भाग दौड़ भरा लम्बा सफ़र लाभदायक सिद्ध होगा।

मिथुन:- अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। लम्बे समय से दिया हुआ कर्ज आज मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध हो सकता है। सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। इससे संबंधों में दरार आती है।

कर्क:- आज आपके भाई से अकल्पनीय सहयोग प्राप्त होगा। सट्टा से लाभ हो सकता है। ग़लतफहमी से प्रिय के बीच में दरार पड़ सकती है। प्रेम में संजीदगी होना आवश्यक है, इसे गंभीरता से लेना चाहिए। आउटडोर खेल के प्रति आप आकर्षित होंगे। ध्यान और योग से लाभ होगा।

और पढ़ें: बहुत जरूरी विधि निषेध का ज्ञान

सिंह:- आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। आपके परिवार के लोग अधिक उम्मीद पालकर आपको तनाव दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बीतेगा। दोनों के मन में एक दूसरे के प्रति विश्वास और समर्पण का भाव सदा बनाए रखें। विवाद की एक लम्बी कड़ी रिश्तों को कमजो़र कर सकती है। अतः इसे गम्भीरता से लेने की आवश्यकता है। अपने सामान के प्रति सचेष्ट रहें, अन्यथा चोरी होने या खो जाने की विशेष संभावना है।

कन्या:- अपने जज्बातों को उन्मुक्त रहने दें। इससे आपको संतोष मिलेगा। आज निवेश से बचें। मित्रों के साथ भ्रमण के लिए जा सकते हैं। कुछ लोगों के व्यापार में और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। सड़क पर वाहन चलाते समय नियंत्रण रखें, खतरा मोल न लें। स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

तुला:- आज आप अतिरिक्त खर्च करने का विचार बना रहे हैं लेकिन यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारियों को नज़रअंदाज़ न करें, अन्यथा लोगों के क्रोध का शिकार होना पड़ेगा। पारिवारिक समस्याएं आपके सामने उपस्थित हैं। काम के प्रति एकाग्रता लाभदायक सिद्ध होगी। आज की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। बाहरी लोगों की दखलंदाजी परिवार में मतभेद पैदा कर सकती है।

वृश्चिक:- कर्ज लेने वालों से बचना चाहिए। जो लोग आपको पीछे करना चाहते हैं, उनसे सावधान रहें क्यूंकि उन्हें संभालने में आपको दिक्कत का अनुभव हो सकता है। व्यापार में उन्मुक्त विचारों का प्रयोग करना आपके लिए हितकर होगा। व्यवसाय के मूल मंत्र को सत्य में परिवर्तित करें। आज उत्पन्न हुए विवाद का परिणाम अच्छा नहीं होगा। आज बनी हुई योजना अंतिम क्षण में परिवर्तित हो सकती हैं।

और पढ़ें: विषयों का चिन्तन छूटते ही एकाग्र होगा मन

धनु:- शरीर को आराम देने की आवश्यकता है अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें तो आपको काफी लाभ होगा। आज आप सच्चे प्रेम की कमी महसूस करेंगे लेकिन फिक्र न करें परिवर्तन ही संसार का स्वरुप है। आज अनुभवी लोगों से परामर्श अवश्य करें।

मकर:- आज आप काफी थकान महसूस करेंगे। इसलिए शाम को मित्रों के साथ अच्छी तरह डिनर का कार्यक्रम बनाएं। ऐसा करने से आप फिर से ऊर्जावान हो जाएंगे। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जबतक आप सक्षम न हों तब तक कोई वादा न करें। आज घटनाएं अच्छी होंगी जिससे आप कुछ देर के लिए तनाव और दुविधा में पड़ जाएंगे।

कुम्भ:- अपनी मानसिक दृढ़ता को बढ़ाने के लिए मन को शांत रखें। अनचाहे विचारों को मन पर कब्जा न करने दें। योजनाओं में बदलाव आ सकता है, उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। प्रिय की अतिरिक्त आवश्यकताओं को नज़र अंदाज़ करें। लम्बे विवाद रिश्तों को कमज़ोर कर रहे हैं, अतः इसे गंभीरता से लें।

मीन:- आपकी लापरवाही से परिवार की भावनाएं आहत हो रही हैं। संयमित वाणी का प्रयोग करें, क्योंकि आपके शब्द आप के ही प्रतिकूल जा सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में ख़राब हो सकती है। आज ऐसी वस्तुओं का क्रय करें जिनकी कीमत बढ़ने वाली हो। प्रयास करने पर सफलता प्राप्त होगी। आप सुप्त प्रतिभा का प्रयोग करके आज का दिन अच्छा बना सकते हैं।