04 March Rashifal: नौकरी में परिणाम अच्छे होंगे, यात्रा फलदाई होगी

एकाग्रचित्त होकर किया गया कार्य बेहतर परिणाम प्रदान करेगा

Updated: Mar 04, 2021, 03:05 AM IST

Photo Courtesy: Webneel
Photo Courtesy: Webneel

मेष:- आज का दिन आपके लिए आनंद दायक है। आप अपने कार्य से प्रसन्न रहेंगे, सहकर्मियों से अच्छा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अच्छा है। पर्याप्त समृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृष:- आज आपके कार्य के गुणवत्ता की प्रशंसा होगी। अपनी गतिविधियों को संचालित करने में सफल होंगे। आज आर्थिक बचत में सफल होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, दिन ऊर्जा से भरा हुआ होगा।

मिथुन:- आज आप आध्यात्मिक रुचि के कारण तनाव मुक्त रहेंगे। कार्य संपादन में देरी होने से चिंता बढ़ सकती है। आपकी भ्रमात्मक स्थिति मित्र को चिंता में डाल सकती है। कोई अतिरिक्त खर्च सामने आ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें।

कर्क:- आज आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कार्य में प्रगति होगी। काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। वित्तीय स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। लाभ की बजाय हानि होने की आशंका है, सतर्क रहें। तनाव के कारण शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है।

और पढ़ें: ईश्वर भजन से ही शान्त और निर्विकार हो सकता है मन

सिंह:- आज दिन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में परिणाम अच्छे होंगे, यात्रा फलदाई होगी। मित्र के साथ ईमानदार होंगे। आज लम्बे समय तक टिकने वाले धन की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 

कन्या:- मन चाहे परिणाम के लिए आज कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य को धैर्य के साथ करें, आज धैर्य रखने की आवश्यकता है। मित्र के साथ नियंत्रित व्यवहार करें। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य की समस्या आ सकती है। थकान के कारण चिंता होगी।

तुला:- मनोरंजक गतिविधियों के कारण खुश रहेंगे। एकाग्रचित्त होकर किया गया कार्य बेहतर परिणाम देगा। जीवनसाथी के साथ बुद्धिमत्ता का प्रयोग करें, अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। रुपए-पैसे के विषय में बडे़ निर्णय लेने से बचें। पाचन की गड़बड़ी से स्वास्थ्य में खराबी आ सकती है।

वृश्चिक:- समृद्धि की दिशा में अग्रसर होने के लिए व्यवहार में परिवर्तन और शांत रहने की आवश्यकता है। नौकरी में व्यस्तता रहेगी, बेहतर योजना बनाने की आवश्यकता है। परिवार के साथ नरम रुख़ अपनाने से खुशी बरकरार रहेगी। धन की दृष्टि से आज बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आज मन की प्रसन्नता आपके स्वास्थ्य को ठीक रखेगी।

और पढ़ें: प्राणी का सच्चा स्वार्थ ईश्वर की प्राप्ति

धनु:-आर्थिक विकास की दिशा में प्रगति होगी। आज काम के लिए यात्रा करना फायदेमंद होगा। आज धन प्राप्ति के योग हैं। आध्यात्म में पैसे का उपयोग कर सकते हैं। आज अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

मकर:- आज आपके द्वारा लिया गया निर्णय आपकी आवश्यकता को पूर्ण करेगा और प्रसन्न रहेंगे। अपने कार्य में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। स्वस्थ और प्रसन्न भी रहेंगे।

कुंभ:- अनावश्यक विचारों से बचें। कार्य करने के लिए मन को एकाग्र करने की आवश्यकता है, क्योंकि नौकरी के दबाव के कारण ग़लती होने की संभावना है। प्रमाद से हानि संभव है।

मीन:- कार्य में सावधानी बरतें। नकारात्मकता आपकी चिंता और परेशानी का कारण बन सकती है। त्रुटियां संभव हैं। कुछ स्थितियों में अच्छी तरह से धन को संभालने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। गले की परेशानी के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। श्री हनुमानजी की आराधना से ग्रह शांत रहते हैं।