Aaj Ka Rashifal: आकस्मिक लाभ से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी

आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है, वाणी संयमित रखें।

Updated: Feb 05, 2021, 03:42 AM IST

Photo Courtesy: Hindi Rush
Photo Courtesy: Hindi Rush

मेष- मेष राशि का जातक स्वभाव से प्रेमी और स्वार्थ से घृणा करनेवाला होता है। आज मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें। आकस्मिक लाभ से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपकी कोशिश और समर्पण की प्रशंसा परिवार में होगी। सहकर्मियों का रुख़ मददगार होगा। आपस में कुछ वाद विवाद हो सकता है। जिसका दूरगामी परिणाम अच्छा नहीं होगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृष- वृष राशि के जातक कला प्रिय, दृढ़,दयालु प्रकृति के साथ ही परिवर्तन प्रिय भी होते हैं। आज वित्तीय आनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। रिश्तेदारों की आलोचना करने में समय बर्बाद न करें। आपको अपनी इस आदत के कारण हानि हो सकती है। आज घूमना-फिरना रोमांचक तो होगा, लेकिन थकान भी होगी। कामकाज के सिलसिले में की गई पूर्व की यात्रा फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक अच्छे वक्ता और अच्छे श्रोता भी होते हैं। आज आर्थिक तंगी के कारण महत्वपूर्ण कार्य बीच में ही अटक जायेगा। परिवार का कोई भी सदस्य तनाव का कारण बन सकता है। अपने प्रिय को नजरअंदाज करना घर के तनाव का कारण बन जायेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आवश्यक दस्तावेज साथ अवश्य रख लें।

कर्क- इस राशि के जातकों को मान,सम्मान और आदर की चाह रहती है। इन्हें मूर्ख बनाना आसान नहीं होता। आज आपके मानसिक दुश्मन शरीर की बीमारी का कारण बन सकते हैं। नकारात्मक विचारों को मस्तिष्क में स्थान न दें। आज समूहों में शिरकत दिलचस्प लेकिन खर्चीली होगी। अनावश्यक खर्च बंद करें अन्यथा घर की शांति भंग हो सकती है। यात्रा के दौरान नये स्थान और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए लक्ष्य प्राप्ति के लिए आत्मबलिदान, स्वतंत्रता, और मौलिकता इनका प्रमुख गुण है। आज आप अपने तेज और सक्रिय दिमाग के कारण कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। शीघ्रता में निवेश न करें अन्यथा हानि हो सकती है। कोई ग़लतफ़हमी आपका गर्मजोशी भरा दिन ठंडा कर सकता है। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। दूसरों की राय लेना फायदेमंद रहेगा।

और पढ़ें : कर्त्तव्य का पालन ईश्वर की आराधना का पर्याय

कन्या- इस राशि के जातक अपनी निश्चित योजना को बनाने में सफल रहते हैं। और किसी के साथ स्थायी रूप से वचन बद्ध नहीं होते। आज अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बड़े बुजुर्ग आहत महसूस करेंगे। अनावश्यक चर्चा में समय नष्ट न करें। शांत रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव की संभावना है, उन्हें विश्वास में रखें। यात्रा के लिए दिन अनुकूल है।

तुला- तुला राशि के लोग तर्कशील होते हैं, और अपनी बुद्धिमत्ता से सिक्के के दोनों पहलुओं को सूक्ष्म तरीके से आकलन करने में सक्षम होते हैं। ये लोग बेहद सामाजिक होते हैं। यदि आप सूझबूझ से काम लें तो आज आप अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आपके साथी आपसे बहुत खुश नहीं रहेंगे। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरस्कार देंगे। कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए आज का दिन अच्छा है।

वृश्चिक- इस राशि के लोग जीवन में कीर्तिमान स्थापित करते हैं। इन्हें आसानी से हराया नहीं जा सकता। ये किसी भी रूप में सामने वाले पर अपना प्रभाव अवश्य छोड़ते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आय में वृद्धि के लिए सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। बेटी की बीमारी से मन खराब हो सकता है। टैक्स और बीमा से जुड़े विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

धनु- इस राशि के लोग जन्मजात जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। और अपनी तार्किक बुद्धि से दूसरों के व्यवहार का विश्लेषण करते हैं। आज लम्बे समय का भय समाप्त होगा। अधिक खर्च करने से आर्थिक समस्या आ सकती है। आपके आसपास का माहौल खीझ उत्पन्न कर सकता है। कठिन परिश्रम से पुरस्कार मिलेगा। पदोन्नति हो सकती है। आज की बनी योजना का लाभ आगे मिलेगा।

मकर- मकर राशि के जातक गंभीर महत्वाकांक्षी और काम के प्रति समर्पित रहते हैं। आज आपका तनाव काफी हदतक खत्म होगा। निवेश योजनाओं के बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। कोई महत्वपूर्ण कदम उठाने से पूर्व विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें। मतभेद के चलते व्यक्तिगत संबंधों में दरार पड़ सकती है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको फायदेमंद दिन की ओर ले जायेंगे।

कुंभ- इस राशि के जातक संवेदनशील होते हैं। इसलिए दूसरों के विचारों के प्रति आपकी संवेदना प्रमुख रूप से दिखाई देती है। खेलों और आउट डोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोई ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। अपने निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। शाम को मेहमान नवाजी हो सकती है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक भाग दौड़ और यात्रा तनाव पूर्ण रहेगी।

मीन- मीन राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा वाले होते हैं। अपनी इस कला के कारण इन्हें समय-समय पर इसका लाभ भी प्राप्त होता है। आज आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी रखने की आवश्यकता है। वाणी संयमित रखें। अनावश्यक चर्चाओं में समय व्यतीत करने की बजाय शांत रहना अच्छा होगा। कार्य सिद्धि के लिए दूसरों की मदद ले सकते हैं।