महिला हॉकी खिलाड़ी के नाम पर रखा गया रायबरेली के स्टेडियम का नाम
रानी रामपाल पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी बन गई हैं, जिनके नाम पर स्टेडियम का नाम रखा गया है

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल भारत की ऐसी पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं जिनके नाम पर स्टेडियम का नामकरण किया गया है। रायबरेली में एक हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर रानी रामपाल के नाम पर कर दिया गया है। अपने नाम पर स्टेडियम का नामकरण किए जाने पर ख़ुद रानी की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।
Words seem too less to express my happiness and gratitude as I share that the MCF Raebareli has renamed the hockey stadium to “Rani’s Girls Hockey Turf “to honour my contribution to hockey. pic.twitter.com/sSt59EwDJA
— Rani Rampal (@imranirampal) March 20, 2023
रानी ने स्टेडियम के उद्घाटन समारोह की तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा कि हॉकी में मेरे योगदान को देखते हुए एमसीएफ रायबरेली ने हॉकी के स्टेडियम का नामकरण मेरे नाम पर कर दिया है। इसके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
रानी रामपाल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व करने के साथ साथ भावुक होने वाला क्षण भी है। रानी ने कहा कि मैं इस स्टेडियम को भारतीय महिला हॉकी टीम को समर्पित करती हूं। यह महिला खिलाडियों की आने वाली पीढ़ी को प्रेरित करेगा।
रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने 2021-22 में डेब्यू कैप हासिल की थी। इसी वर्ष की शुरुआत में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे से भारतीय टीम में वापसी की थी। टोक्यो ओलंपिक के बाद से ही वह लगातार चोटिल रही हैं। जिस वजह से उन्हें वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स से भी बाहर रहना पड़ा था।