एशियन गेम्स में भारत ने रचा इतिहास, 41 साल बाद घुड़सवारी में स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा

भारत ने एशियन गेम्स में 41 साल बाद गोल्ड मैडल जीता है। अनुष अग्रवाल, हृदय विपुल खेड़ा, सुदिपति हेज़ल और दिव्यकृति सिंह की भारतीय टीम ने ड्रेस टीम स्पर्धा में 209.205 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

Updated: Sep 26, 2023, 07:00 PM IST

हांगझाऊ में जारी एशियाई खेलों का तीसरा दिन भारत के लिए खुशी लेकर आया है। भारत ने एशियन गेम्स 2023 के घुड़सवारी में ड्रेसाज इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। भारत को 41 साल बाद घुड़सवारी में गोल्ड मेडल मिला है। भारत के लिए अनुष अग्रवाला, ह्रदय विपुल चेड़ा, सुदप्ति हेजला और दिव्यकीर्ति सिंह ने कमाल कर दिया।

भारत के लिए अनुष अग्रवाला, ह्रदय विपुल चेड़ा, सुप्ति हेजला और दिव्यकीर्ति सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। ड्रेसाज इवेंट में भारतीय जोड़ी ने 209.205 अंक हासिल किए और पहले स्थान पर रहे। इसी के साथ भारत ने एशियन गेम्स 1982 के बाद इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। इस इवेंट में किसी भारतवासी को मेडल की उम्मीद नहीं थी, लेकिन प्लेयर्स ने अपने मेहनत से गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

इसके अलावा भारत की नेहा ठाकुर ने एशियाई खेलों में लड़कियों की डिंगी पाल नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में रजत पदक जीता। सेलिंग (नौकायन) मेें नेहा ने 11 दौड़ के बाद रजत पदक जीती। नौकायान में भारत के लिए ये पहला पदक है। इससे पहले आज भवानी देवी पदक की दौड़ से बाहर हो गई तो वहीं तुलिका मान ने रेपेचेज राउंड में इप्पोन को हराकर कांस्य पदक मैच में किया प्रवेश। उन्होंने महिलाओं के +78 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की जिया वेन त्साई को हराया।

वहीं, वॉलीबॉल में भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा है, तो टेनिस में युकी और भांबरी ने अगले दौरे में जगह बना ली है। सोमवार को भारत ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। जहां भारतीय वीमेन क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता, तो इससे पहले भारत ने पुरुषों की 10 मी. एयर रायफल में सोने पर कब्जा किया, जो सोमवार को भारत के नजरिए से दिन का आकर्षण रहीं थी।