Plus Size Model Induja Prakash: 27 साल की उम्र में प्लस साइज मॉडल बनीं इंदुजा प्रकाश

केरल की इंदुजा प्रकाश बनीं प्लस साइज माडल, बॉडी शेमिंग से परेशान महिलाओं का बढ़ाना चाहती हैं हौसला

Updated: Dec 03, 2020, 12:05 AM IST

Photo Courtesy: Facebook
Photo Courtesy: Facebook

माडल शब्द सुनते ही एक स्लिम फिगर और छरहरी काया की पर्नालिटी की इमेज मन में बन जाती है, लेकिन अगर कोई प्लस साइज माडल आपके सामने आ जाए तो आप उसे क्या कहेंगे। केरल की इंदुजा प्रकाश ने स्लिम मॉडल का मिथक तोड़ने का काम किया है। वे 27 साल की उम्र में प्लस साइज मॉडल बनीं हैं। इंदुजा बचपन से ही मोटी थीं, लोग अक्सर उनके मोटापे का मजाक उड़ाते थे, जो उनको बिल्कुल पसंद नहीं आता था। 

 इंदुजा ने कई बार वजन कम करने की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। फिर उन्होंने कुछ ऐसा करने का ठाना जिससे लोग उनका मजाक उड़ाना बंद कर दें।

इंदुजा ने अपने मोटापे को अपना प्रोफेशन बना लिया। अब वे एक प्लस साइज फैशन मॉडल के तौर पर जानी पहचानी जाती हैं। इंदुजा का कहना है कि मलयाली लोगों की सोच को बदलना उनके लिए बहुत मुश्किल था कि एक स्लिम फिगर वाली लड़की ही मॉडल बन सकती है।

इंदुजा प्रकाश ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। कोरोना लॉकडाउन के दौरान उन्होंने प्लस साइज मॉडलिंग की शुरुआत की और अब इसे ही अपना प्रोफेशन बना लिया है। वे अपनी मेहनत के बल पर बॉडी शेमिंग की वजह से रिजेक्शन झेल रही प्लस साइज महिलाओं का कान्फिडेंस लौटाना चाहती हैं। आपको बता दें कि इंदुजा अब तक कई फोटोग्राफर्स और मेकअप आर्टिस्ट्स के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। उन्होंने दो मलयाली फिल्मों में एक्टिंग भी की है।

इंदुजा ने बताया कि उनकी फैमिली में सभी लोग मोटे हैं। अक्सर लोग उन्हें भी डाइट और वेट लॉस के टिप्स देते थे, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं था। कई बार कड़ी कोशिशों के बाद भी जब वेट कम नहीं हुआ तो इंदुजा ने तय किया कि वो जैसी हैं, उसी में खुश हैं, वे वैसी ही रहेंगी, किसी और के लिए खुद को नहीं बदलेंगी। उन्होंने अपने मोटापे को अपना करियर बना लिया, अब वे लगातार अपने मॉडलिंग असाइनमेंट्स में बिजी हैं।