जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा : रामबाई

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंत्रिमंडल के गठन के कयासों के बीच दमोह जिले के पथरिया सीट से बीएसपी की विधायक रामबाई सिंह ने भाजपा नेताओं को उनके वचन याद दिलाए हैं।

Publish: Apr 19, 2020, 01:57 AM IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अपने मंत्रिमंडल के गठन के कयासों के बीच दमोह जिले के पथरिया सीट से बीएसपी की विधायक रामबाई सिंह ने भाजपा नेताओं को उनके वचन याद दिलाए हैं। वे सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में भाजपा नेताओं द्वारा दिए गए वचन की बात करती दिखाई दे रही हैं। इसमें शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल ​गठन के बारे में  पूछे जाने पर कहा रामबाई ने कहा कि भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मुझे आश्वासन दिया है कि शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री पद दिया जाएगा। रामबाई ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह और पूर्व जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें मंत्री बनाने की बात कही है। वे कहती है कि उन्‍हें भाजपा नेताओं पर विश्‍वास है। वे अपना वादा निभाएंगे।