इस समय में किताब : आशुतोष दुबे की प्रिय पुस्तक
विश्व पुस्तक दिवस पर 23 अप्रैल से हमने एक श्रृंखला आरंभ की है – इस समय में किताब। इस श्रृंखला में किताबों और हमारे समय में उनकी उपादेयता पर चर्चा होगी।
अंग्रेजी के प्रोफेसर और प्रख्यात कवि आशुतोष दुबे ने हम समवेत के लिए अपनी प्रिय पुस्तक पर चर्चा की। कवि-आलोचक विजय कुमार की पुस्तक 'खिड़की के पास कवि' पर चर्चा में आशुतोष दुबे ने कहा कि यह पुस्तक विश्व कविता की सशक्त झलक दिखलाती है।