मध्य प्रदेश के प्रमुख अख़बारों की विवेचना, देखिए सिर्फ़ हम समवेत पर

Updated: Jul 29, 2021, 03:27 AM IST

मध्य प्रदेश के प्रमुख अखबारों में आज इन खबरों को प्रमुखता से छापा गया, उसे आप मिनटों में यहां देख सकते हैं।

सदन में खेला होबे
पेगासस जासूसी विवाद, महँगाई और किसान मामले पर विपक्ष संसद में एकजुट है।  लोकसभा में बुधवार को विपक्ष ने पेगासस जासूसी पर चर्चा करने की मांग के साथ हंगामा जारी रखा। कई बार सदन की कार्यवाही बाधित होने के बाद लोकसभा को आज तक के लिए स्थगित कर।दिया गया। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान खेला होबे का नारा लगाने वाले 10 सांसदों पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।

/ओबीसी आरक्षण पर एमपी के मंत्री आमने सामने/
मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण पर राजनीति गरमा गई है। बुधवार को ओबीसी संगठनों ने संयुक्त रुप से प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देने जाते ओबीसी प्रतिनिधियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। हालांकि समाज और कोर्ट द्वारा तय व्यवस्था का हम पालन करेंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण दिलवाएगी। 

/भाजपा के मुकाबले में सब/
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा के मुकाबले के लिए सभी दलों को एक होना चाहिए। नेतृत्व के मुद्दे पर कहा कि यह महत्वपूर्ण नहीं है।