ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया कुछ ऐसा कि चटकारे लेने लगे कार्यकर्ता

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Dec 19, 2021, 03:10 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

 

परिचय करने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे सिंधिया

ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं का दिल जीतने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सिंधिया से मुलाकात करना मुश्किल होता था अब वे बीजेपी कार्यकर्ताओं को खुद परोस कर खाना खिला रहे हैं। दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बैठक समाप्त होने के बाद सिंधिया ने कार्यकर्ताओं के साथ खाना भी खाया।

पुश अप करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने दिखाई ताकत

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय द्वारा एक कार्यक्रम में पुश अप्स करने का।वीडियो वायरल हो रहा है। इस पर अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने धर्मनिरपेक्षता को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि धर्मनिरपेक्ष कोई व्यक्ति है तो वह इंसान नही जानवर है। 


फसल के सही दाम नहीं, लगा दी आग

मंदसौर की मंडी में फसल बेचने आए एक किसान ने अपने लहसुन में आग लगा दी। मंडी में उसे मनचाहा दाम नहीं मिला तो किसान ने गुस्से में आकर बाइक से पेट्रोल निकाला और लहसुन में आग लगा दी। इस दौरान किसान भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे। कांग्रेस ने इसको लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है।