मध्य प्रदेश के प्रमुख अख़बारों की विवेचना, देखिए सिर्फ़ हम समवेत पर
अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।
कर्मचारियों के प्रदर्शन के तरीके से नाराज सीएम शिवराज
विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कर्मचारियों द्वारा अमर्यादित (अर्द्धनग्न) प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नाराज हैं। उन्होंने कैबिनेट बैठक के दौरान कहा कि सरकारी नौकरी से जुड़े व्यक्तियों से इस तरह के आचरण की उम्मीद नहीं की जाती है। अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को ऐसे प्रदर्शन को अनुशासनहीनता के दायरे में लाने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी की सक्रियता बढ़ी, निशाने पर सरकार
पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कप्तान सिंह सोलंकी की सक्रियता बढ़ गई है। उनके निशाने पर अपनी ही पार्टी की सरकार है। इसके राजनीतिक अर्थ तलाशे जा रहे हैं। सोलंकी ने अब समान नागरिक संहिता की पैरवी की है। उन्होंने कहा है कि जातिगत जनगणना देश को पीछे ले जाएगी। चिकित्सा शिक्षा में ओबीसी आरक्षण 27 फीसदी किए जाने के मोदी सरकार के तरीके का विरोध कर चुके पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी पेगासस जासूसी मामले में जांच का समर्थन भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र आपसी विश्वास पर टिका है और निजता की सुरक्षा होनी चाहिए। सच क्या है, इसकी जांच होनी चाहिए।
एक और मंत्री बोले - महंगाई के लिए नेहरू, इंदिरा जिम्मेदार
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग के बाद अब शिवराज सरकार के एक और मंत्री अरविंद भदौरिया ने बढ़ती महंगाई के लिए जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने आरोप लगाया कि अगर 1950 और 51 के दौरान ठीक तरह से काम किया गया होता तो आज यह स्थिति नहीं होती, गरीबी हटाने के लिए कांग्रेस ने सिर्फ और सिर्फ नारे के दिए हैं, जबकि भाजपा की सरकारों के ने काम किया है, चाहे वह अटल ही बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार, चाहे फिर मुख्यमंत्री शिवराज कि सिंह चौहान की सरकार, गरीबी हटाने के लिए भाजपा के नेता और सरकारें लगातार काम कर रही हैं। कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ आरोप लगाती है।




