महिला मंत्री क्यों बोली, खतरा है, घर में रखो शस्त्र

एमपी की ऐसी अनेक खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश

Updated: Sep 08, 2021, 08:46 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।  

मंत्री उषा ठाकुर ने कहा, सही इतिहास बताने की जरूरत

पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा है कि बढ़ रहे खतरों से निपटने के लिए हर घर में लाइसेंसी शस्त्र के साथ शास्त्र भी रखे जाएं। घरों में महापुरुषों के चित्र भी लगाए जाएं। देश को सही इतिहास से वंचित रखा गया है। अब समय आ गया है कि देश को सही इतिहास बताया और पढ़ाया जाए।


पेड़ों पर बजी घंटियां, अब तो जागो सरकार

सीहोर जिले के संग्रामपुर गांव के किसानों ने फसल सर्वे और बीमा राशि के भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को अनूठे अंदाज में प्रदर्शन किया। किसानों ने खेतों में लगे पेड़ों पर बैठकर घंटियां बजाईं ताकि सरकार का ध्यान आकर्षित हो और उनकी मांग सुनी जा सके। दो घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान किसान नारे भी लगा रहे थे, 'किसानों की घंटी सुनो मेरी सरकार' ।

पढ़ाई रुकवा कर मनाया भाजपा कार्यकर्ता का जन्मदिन

इंदौर में भाजपा विधायक आकाश शासकीय  भीड़ के साथ मराठी माध्यमिक स्कूल पहुंचे और पढ़ाई रुकवाकर क्लास में ही मेज पर कार्यकर्ता मनोज परंजिया से केक कटवाया। यही नहीं छोटे बच्चों को एक कमरे में बुलाकर विधायक और कार्यकर्ताओं ने उनसे सवाल-जवाब भी किए।