प्रियंका गांधी ने ऐसा क्या मांगा कि एमपी कांग्रेस में मची होड़

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Dec 12, 2021, 09:29 PM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में 

प्रचार के लिए जाएंगे कांग्रेस नेता 

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मध्य प्रदेश से विशिष्ट मांग की है। प्रियंका गांधी की मांग पर कांग्रेस विधायक और दिग्गज नेताओं की सूची बनाने में है। इन नेताओं को चुनाव कार्यों में लगाया जा सकता है। 


बीजेपी नेताओं की नाराजगी के कारण हटाये कलेक्टर

शिवराज सरकार ने पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने के बाद पहली प्रशासनिक सर्जरी की है जिसमें दो कलेक्टरों के तबादलों में भाजपा नेताओं की नाराजगी की झलक दिखाई दी। 


घर घर जाएंगे बीजेपी के विस्तारक

2018 के विधान सभा चुनाव में मात खाने कारण बीजेपी ने प्रत्येक मतदाता से संपर्क और उसके साथ डिजिटल रिश्ता बनाने का रोडमैप तैयार किया है। इसके तहत हर विधानसभा में 100 कार्यकर्ता भेजे जाएंगे।