होर्डिंग पॉलिटिक्स से उजागर हुआ भाजपाइयों का गुस्सा

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Aug 17, 2021, 04:12 AM IST

 

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

प्रतिपक्ष ने किया मंत्री का स्वागत, भाजपाई छोड़ गए कार्यक्रम


दमोह जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह के दमोह आगमन पर होर्डिंग्स पॉलिटिक्स विवादों में आ गई। उनके आगमन पर शहर में जगह-जगह होर्डिंग्स लगवाए गए जिसमें सिर्फ राजपूत के फोटो थे और नीचे केवल प्रतिपक्ष लिखा था। उधर तहसील ग्राउंड पर झंडा वंदन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पदाधिकारियों के बीच कार्यक्रम से जाने पर सवाल खड़ा हो गया। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री स्वयं इस बात का जबाव नहीं दे पाए कि आखिर उनके कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों ने दूरी क्यों बनाई। 


ओबीसी को लुभाने के लिए शिवराज का नया दांव

अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण को लेकर चल रही सियासत के बीच शिवराज सरकार ने बड़ा दांव चलते हुए उनकी नाराजगी कम करने का कदम उठाया है। शिवराज ने कहा है कि आयोग बना कर पिछड़ा वर्ग की आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करवाया जाएगा। आयोग की सिफारिशों के आधार पर सरकार पिछड़ा वर्ग के लिए अपनी नीति और कार्ययोजना तैयार करेगी।


एथेनॉल से होगी किसानों की आय दो गुनी

छिंदवाड़ा, बैतूल, दतिया, उसे इन होशंगाबाद सहित पांच जिलों में एथेनॉल तैयार करने के उद्योग लगाए जाएंगे। ये उद्योग गन्ना, धान, मक्का से एथेनॉल बनाने का काम करेंगे। यह एथेनॉल पेट्रोलियम मंत्रालय खरीदेगा। इसके लिए सरकार ने पेट्रोलियम मंत्रालय से एमओयू किया है। एथेनॉल उद्योग से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलने के साथ ही गन्ना और मक्के किसान की खेती को बढ़ावा मिलेगा।