तो क्या भाजपा बदल देगी मध्य प्रदेश के सारे मंत्री ...
एमपी की ऐसी अनेक खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश
अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।
विधानसभा चुनाव के पहले लागू होगा गुजरात फार्मूला
गुजरात में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की 22 मंत्रियों वाली पूरी टीम की छुट्टी कर सरकार में सभी नए चेहरों को जगह दी है। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि इस प्रयोग को अन्य राज्यों में आजमा सकती है।
अमित शाह की यात्रा पर निगाहें
बलिदान दिवस कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर को जबलपुर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की यात्रा को आदिवासियों को लुभाने है। माना जा रहा है कि यह यात्रा भाजपा में राजनीति समीकरण भी बदलेगी।
कोरोना के बाद जनता पर कर्ज का बोझ
कोरोना संक्रमण के बाद दो साल में लोगों पर बैंकों के कर्ज का बोझ 22 फीसदी तक बढ़ गया।  ताजा आंकड़े बताते हैं कि कृषि क्षेत्र से 70 फीसदी कर्ज बकाया है।




                            
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
        
                                    
                                
                                    
                                    
                                    
								
								
								
								
								
								
								
								
								