भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पर क्यों है केंद्र का शिकंजा ...

एमपी की ऐसी अनेक खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश

Updated: Sep 23, 2021, 02:51 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।  

केंद्रीय नेतृत्व बार बार कर रहा है समीक्षा

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व एमपी में सत्ता और संगठन पर पैनी नजर बनाए हुए है। राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने हर स्तर पर समीक्षा बैठक कर काम का हिसाब रख रहे हैं।  

मंत्रालय में कौन दिखा रहा है रंगीन पिक्चर?

प्रदेश के मैदानी हालात पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंत्रालय में बैठो तो अफसर रंगीन पिक्चर दिखाते हैं।  जनता के बीच जाते हैं तो वास्तविकता का पता चलता है कि कहाँ कितना आनंद पहुंच रहा है। 

काम न होने से विधायक परेशान
प्रदेश में विधानसभा के चुनाव के लिए डेढ़ साल बचा है। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरे न होने से विधायकों की चिंता बढ़ गई है।