CG Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया भरोसे का घोषणापत्र, 3200 में धान खरीदी, फ्री बिजली समेत कई बड़े वादे

Chhattisgarh Congress Manifesto: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसे पार्टी ने भरोसे का घोषणा पत्र नाम दिया है। इसमें सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी, 200 यूनिट बिजली फ्री समेत कई बड़े ऐलान शामिल हैं।

Updated: Nov 05, 2023, 05:21 PM IST

Chhattisgarh Congress Manifesto: देश के 5 राज्यों में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए राजनीतिक दल लगातार घोषणाएं और वादे कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। पार्टी ने इस भरोसे का घोषणापत्र नाम दिया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र सीएम भूपेश बघेल ने जारी किया। हालांकि, पार्टी के अन्य आला नेताओं ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से घोषणा पत्र जनता के सामने रखा।

बीजेपी की योजनाओं को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने कई योजनाओं में दांव चला है। इन सबमें खास कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कांग्रेस ने सरकार की वापसी पर जातिगत जनगणना कराने की बात कही। साथ ही केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का वादा भी घोषणापत्र में शामिल किया गया है। इसमें सिलेंडर पर 500 रुपए सब्सिडी, 200 यूनिट बिजली फ्री समेत कई बड़े ऐलान शामिल हैं। साथ ही कांग्रेस ने 3200 रुपए में धान खरीदने का ऐलान किया है। हाल ही में भाजपा में 3100 रुपए में धान खरीदने का ऐलान किया था।

ये हैं बड़े ऐलान
1.धान का 3200 देगी कांग्रेस सरकार
2. जातीय जनगणना
3. 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
4. 200 यूनिट फ्री बिजली
5. पीजी तक निःशुल्क शिक्षा
6. कर्जा माफी
7. तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 6 हजार
8. 700 नए रीपा
9. युवाओं को उद्योग लगाने 50% तक सब्सिडी
10. 500 रुपये में गैस सिलेंडर
11. भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार प्रति वर्ष
12. 17.50 लाख आवास
13. लघु वनोपज में अतिरिक्त 10 रुपये
14. 10 लाख तक मुफ्त इलाज
15. दुर्घटनाओं का इलाज मुफ्त
16. तिवरा(लाखड़ी) की खरीदी समर्थन मूल्य में
18. परिवहन व्यवसायियों के कर और कर्ज माफी
19. सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे
20. स्व-सहायता समूहों का कर्जा माफ
21. अंत्येष्टि के लिए निशुल्क लकड़ी
22. राजीव गांधी भुहिन को 7 हज़ार से बढ़ाकर 10 हजार

विधानसभा चुनाव के लिए ये घोषणा पत्र सीएम भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में जारी किया। इसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं पर फोकस किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अन्य नेताओं ने घोषणा पत्र जारी किया। रायपुर में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।