रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई सूची देखिए आप किस जोन में हैं

इस वर्गीकरण में कुल 101 ब्लॉक को रेड जोन, 34 ब्लॉक को ऑरेंज जोन और शेष सभी ब्लॉक को ग्रीन जोन में रखा गया है।

Publish: Jun 30, 2020, 07:22 AM IST

source : thelogicalindian
source : thelogicalindian

छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में आने वाले विकासखंडों की नई अधिसूचना जारी की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दुगने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें तीन जोन में वर्गीकृत किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार 28 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। बता दें कि इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाता है। इस वर्गीकरण में कुल 101 ब्लॉक को रेड जोन, 34 ब्लॉक को ऑरेंज जोन और शेष सभी ब्लॉक को ग्रीन जोन में रखा गया है। रेड और ऑरेंज जोन घोषित विकासखंडों की सूची इस प्रकार हैं...