न्याय के लिए भटक रहे हैं बीजेपी एमएलए, क्या है वजह

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Jan 10, 2022, 03:02 AM IST

 

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में 

आईएएस अधिकारियों के खिलाफ खोला मोर्चा


विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने दो आईएएस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासनिक अधिकारियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि वरिष्ठ स्तर पर दोनों आईएएस को बचाया जा रहा है, लेकिन कबतक बचाएंगे, मैं औसतन हर दिन मुख्य सचिव और जीएडी को पत्र लिखूंगा। 


ओबीसी आरक्षण पर बड़ी बैठक आज

ओबीसी आरक्षण के पक्ष में सरकार 17 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में मतदाताओं की संख्या प्रस्तुत कर सकती है। कलेक्टरों के माध्यम से सभी जिलों से यह जानकारी जुटाई गई है। इसको लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक बुलाई है। 


24 हजार हेक्टेयर में फसल बर्बाद 

प्रदेश में किसान रबी फसलों से अच्छे उत्पादन की आस लगाए हुए थे। फसल भी लहलहा रही थी लेकिन मौसम ने ऐसी करवट ली कि किसान संकट में घिर गए।  पिछले तीन दिनों में हुई बारिश व ओलावृष्टि से 627 गांवों में 24,012 हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्व विभाग को तत्काल सर्वे करवा कर किसानों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।