CG Corona Update : रायपुर में 500 पार Positive

Coronavirus India : रायपुर में मिले 9 नए मरीज, डॉक्टर,पुलिसकर्मी संक्रमित

Publish: Jul 09, 2020, 06:23 AM IST

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में कोरोना के कुल 3 हजार 415 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 2 हजार 728 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं। वहीं 673 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदेश में रायपुर नया हॉट स्पॉट बनकर सामने आया है। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 500 पहुंच गया है। बुधवार को रायपुर में कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नए मरीज सिमरन सिटी, मठपुरैना 1, बेबीलोन होटल के 2 कर्मचारी, फूल चौक बिरगांव, अभनपुर बेंद्री में औ श्रीनगर से 1-1 और बाक़ी 3 अर्बन से मिले हैं। कोरोना संक्रमितों में एक डॉक्टर, एक कॉस्टेबल, एक होटल कर्मचारी, गृहिणी शामिल हैं। अब तक कुल 501 संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से 233 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 268 है। रायपुर में कोरोना से से 2 लोगों की मौत हो चुकी है।  

वहीं अभनपुर में कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं। ये मरीज गोबरा नवापारा, बेंद्री और चंपारण के रहने वाले हैं। नवापारा की कोरोना पॉजिटिव महिला एक शादी में समारोह में शामिल हुई थी। बेंद्री का कोरोना संक्रमित उत्तरप्रदेश से लौटा प्रवासी मजदूर है। वहीं चंपारण की कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्यकर्मी है। अभनपुर में अब तक कोरोना के 33 केस सामने आ चुके हैं। वहीं 28 लोग ठीक हो कर घर पहुंच चुके हैं, 5 का इलाज जारी है।

गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ में कोरोना संक्रमित 6 नए मरीज मिले हैं। प्रशासन ने देवभोग विकासखंड को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही इस इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन लगातार इस क्षेत्र पर नजर बनाए हुए हैं।

बुधवार को नारायणपुर में 7 नए केस सामने आए हैं। सभी अन्य राज्यों से लौटे श्रमिक हैं। ये सभी कोरेंटाइन सेंटर में रह रहे थे। राजनांदगांव जिला प्रशासन ने व्यापारियों की मांग पर बड़ा फैसला लेते हुए सप्ताह में 2 दिन बाजार बंद करने का फरमान जारी किया है। राजनांदगांव में अब बाजार रविवार और गुरुवार को बंद रहेंगे। पहले शहर का बाजार केवल गुरुवार को बंद रहता था।