रेमो डिसूजा की अस्पताल से छुट्टी, फैमिली ने घर पर किया ग्रेंड वेलकम

कोरियोग्राफर, डायरेक्टर रेमो डिसूजा ठीक होकर हॉस्पिटल से घर पहुंचे, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे, रेमो ने फैंस को उनके प्यार के लिए दिया धन्यवाद

Updated: Dec 19, 2020, 06:38 PM IST

Photo Courtesy: india.com
Photo Courtesy: india.com

डायरेक्टर-कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अस्पताल से ठीक होकर अपने घर पहुंच गए हैं। रेमो के फैन्स को ये खुशखबरी उनकी पत्नी लिजेल ने दी है। रेमो को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोप्लास्टी भी की गई है।

रेमो डिसूजा मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। रेमो ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया है कि अब वे ठीक हैं। उन्होंने अपने दोस्तों और फैंस से मिली शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी अदा किया  है।

अस्पताल से घर पहुंचे रेमो ने इंस्टाग्राम पर एक स्लो मोशन वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो रेमो के घर का है, जहां उनके वापस लौटने पर फैमिली ने ग्रैंड वेलकम किया है। घर वालों ने उनका वेलकम ढेर सारे गुब्बारों से किया है। बैकग्राउंड में गणपति बप्पा सान्ग भी सुनाई दे रहा है। रेमो डांस के जरिए बता रहे हैं कि अब वे पूरी तरह से फिट हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Remo Dsouza (@remodsouza)

 46 साल के रेमो ने लिखा-आप सबके प्यार, दुआओं और आशीर्वाद का शुक्रिया। मैं वापस आ गया हूं। इतने सुंदर स्वागत का शुक्रिया, मेरे सभी दोस्तों का शुक्रिया। कोरियोग्राफर रेमो को 11 दिसंबर को हार्टअटैक आया था। बालिवुड के सेलीब्रिटीज ने उनका हाल चाल जाना था। अमिताभ बच्चन ने भी रेमो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। उन्होंने लिखा था कि आप जल्द स्वस्थ हो जाएं, मेरी दुआएं आपके साथ हैं।

और पढ़ें: रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती

रेमो की फैमिली में वाइफ लिजेल के अलावा दो बेटे ध्रुव और गैब्रिएल हैं। रेमो बॉलीवुड के टॉप कोरियोग्राफर्स में से एक हैं। वे रियलिटी शो में बतौर जज भी नज़र आते हैं।