Bollywood: हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए

रिपब्लिक डे के रंग में रंगा नजर आया बॉलीवुड, एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर दिखाई देशभक्ति, तिरंगे के साथ फोटो शेयर कर कहा जय हिंद 

Updated: Jan 26, 2021, 10:26 AM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

देशभर में 72वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड हस्तियां इस खास मौके को बड़ी शिद्दत से मना रहीं हैं,अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, अनुपम खेर, टाइगर श्राफ,सोनाली बेंद्रे, मनोज बाजपेयी समेत कई एक्टर्स ने फैन्स को बधाई दी है।  एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ फोटो शेयर किया है, उन्होंने कमेंट किया है, हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जॉन अब्राहम ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वे व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने नजर आ रहे हैं, उन्होंने सफेद साफा बंधा हुआ है, उनके हाथ में तिरंगा है, जिसे वे लहरा रहे हैं, इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा है, ''तन मन धन से बढ़कर जन मन गण! आप सभी को फिल्म सत्यमेव जयते की टीम की तरफ से गणतंत्र दिवस की बधाई''।

 

अमिताभ बच्चन ने गणतंत्र दिवस पर बधाई मैसेज के साथ अपनी तीन तस्वीरें शेयर की है, बिग बी ने लिखा है कि "26 जनवरी .. गणतंत्र दिवस। सुख शांति समृद्धि और .. सुरक्षित हो .. संरक्षित हो।"

वहीं अमेजन प्राइम ने एक्टर मनोज वाजपेयी की फोटो शेयर की है, जिसमें मनोज दोनों हाथों में तिरंगा लिए हुए हैं। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

 

सोनाली बेंद्रे ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को रिपब्लिक डे विश किया है।

एक्टर टाइगर श्रॉफ और आएशा श्राफ ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें लिखा है कि "भगवान हमारे सुंदर देश को आशीर्वाद दें। झंडा हमेशा ऊंचा रहे हमारा,

अनिल कपूर ने फोटो शेयर करते हुए जय हिंद लिखा है, उन्होंने देश की आनबान शान तिरंगा फहराते हुए अपनी दो फोटोज शेयर की हैं।

सारा अली खान ने राष्ट्रपति भवन के सामने का एक फोटो शेयर कर फैंस को रिपब्लिक डे विश किया है। सलवार कमीज में सारा ग्लैमरस लग रही हैं।

 

सफेद सूट पहने दोनों हाथ जोड़े बॉलीवुड दीवा शिल्प शेट्टी ने भी रिपब्लिक डे की बधाई दी है।

सोशल मीडिया पर बालीवुड एक्टर्स की फोटोज वायरल हो रही हैं। फैंस इन्हे लाइक और शेयर कर रहे हैं।