त्योहार के बाद डीटॉक्स के लिए इस्तेमाल करें धनिया, मेटा‍बॉलिज्म के साथ साथ दिमाग़ को भी रखता है एक्टिव

कब्ज, बदहजमी, अपच, गैस जैसी दिक्कतों से दिलाएगा छुटकारा, वजन कम करने और थायराइड हार्मोन को भी नियंत्रित करने में कारगर है धनिया पानी

Updated: Mar 18, 2022, 04:32 AM IST

Photo courtesy: hearthside
Photo courtesy: hearthside

भारतीय रसोई में एक से बढ़कर एक वस्तुएं मौजूद हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हैं। इन्हीं में से एक है धनिया, यह देखने में बेहद साधारण सा दिखने वाला दाना बहुत सी जादुई खूबियां अपने आप में समेटे हुए है। धनिया कई तरह से खाया जा सकता है। हरी पत्तियों से लेकर दानेदार बीज सभी रूप में धनिया है सेहत से भरपूर और यह आपके न सिर्फ शरीर बल्कि दिमाग को एक्टिव रखने में मदद करता है। धनिया पानी एक बेहद बढिया डिटॉक्स का काम करता है। धनिया को रात में भिगोकर रखें, फिर सुबह इसका पानी खाली पेट पी लें। धनिया पानी के नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। 

धनिया हार्ट हेल्थ, ब्रेन हेल्थ के साथ-साथ पाचन में सहायता करता है। धनिया के बीज ब्लड शुगर लेवल कम करने में एक जड़ी-बूटी की तरह लाभदायक है। यह पेट और आंतों की हर तरह की समस्याओं को दूर करता है। बदहजमी, मतली, दस्त, गैस और कब्ज जैसी हर तरह की समस्या का समाधान होता है।

वहीं अनिंद्रा और तनाव जैसी मानसिक परेशानियों के लक्षणों को धनिया पानी कम करता है। यह बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन को कम करने में मददगार है। धनिया पानी से जोड़ों का दर्द और सूजन कम होता है। धनिया का पानी पीने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है। खाली पेट धनिया का पानी मिश्री के साथ पीने से आपको राहत मिलेगी। धनिया सीड्स में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। जो कि मेटाबालिज्म को बढ़ा देने में मदद करते हैं। अगर आपको ज्यादा प्यास लगने की समस्या है तो इसमें भी धनिया पानी लाभदायक है।   

 

धनिया पानी बनाने का तरीका

एक ग्लास पानी में एक चम्मच धनिये के बीज रात भर के लिए भिगोकर रख दें। अगली सुबह, छान लें और थोड़ी मात्रा में मिश्री मिलाएं और खाली पेट इसका आनंद लें। वहीं इसके रोजाना सेवन से वेट कम होता है। दरअसल धनिये में क्वेरसेटिन नामक तत्व वजन कंट्रोल करने में मददगार है। इसका कार्मिनटिव इफेक्ट गैस की समस्या दूर करता है, धनिये का पानी बदहजमी को दूर करने में सहायक है। अक्सर त्योहारों के बाद बदहजमी हो जाती है, लेकिन अगर आप धनिया पानी का नियमित सेवन करत हैं पेट से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों को दूर कर सकते हैं। रोजाना धनिया का पानी पीने से गठिया का दर्द कम होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है, इससे पानी की कमी नहीं होने पाती। यह शरीर की विषेली चीजों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसकी मदद से किडनी को आसानी से डिटॉक्स होती है।