जीभ जल जाने पर अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, चुटकियों में दिखेगा असर

अक्सर होता है जब हम अपनी मनपसंद डिश खाने की टेबल पर देखकर तुरंत उस पर टूट पड़ते हैं। इस हड़बड़ी में कई बार ऐसा होता है जब पेट पूजा और स्वाद के लालच में हमारी जीभ जल जाती है।

Updated: Dec 26, 2023, 11:54 AM IST

Image courtesy - Jagran
Image courtesy - Jagran

जीभ काफी नाजुक अंग है। यही कारण है कि जब भी जीभ कटती है या जलती है तो दर्द भी काफी होता है। कई बार गर्म चीज खाते या पीते वक्त अचानक से जीभ जल जाती है। जली जीभ काफी परेशान करती है। ऐसे में जब भी आपकी जीभ जले तो आप दादी-नानी के नुस्खे आजमाकर तुरंत राहत पा सकते हैं। अक्सर होता है जब हम अपनी मनपसंद डिश खाने की टेबल पर देखकर तुरंत उस पर टूट पड़ते हैं। इस हड़बड़ी में कई बार ऐसा होता है जब पेट पूजा और स्वाद के लालच में हमारी जीभ जल जाती है। कई बार तो इस वजन से मुंह में फफोले और छाले तक पड़ जाते हैं। खाना खाते समय में मुंह में तेज दर्द होता है। इसके साथ ही कई बार होता यूं है कि आजकल किसी की लाइफ में ठहराव नहीं है। हर कोई घर से दफ्तर या कहीं और की भागदौड़ में है। लिहाजा खाना-पीना-उठना-बैठना सबकुछ रफ्तार में होता है। लिहाजा यही जल्दबाजी कई बार हमारी जीभ जला देती है, जो कभी-कभार बहुत दर्दनाक साबित होता है। क्या आप भी कई बार इस तरह स्वाद के चक्कर में जीभ जला बैठते हैं और कई दिनों तक ठीक से खाना भी नहीं खा पाते हैं? आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिन्हें अपनाकर जली हुई जीभ की जलन से आप कुछ हद तक छुटकारा पा सकते हैं। 

बर्फ या आइस्क्रीम चूसें

गर्मागर्म चीज खाते वक्त अगर जीभ जल जाती है तो बर्फ का टुकड़ा या आइस्क्रीम चूसें। इससे जली जीभ में तुरंत आराम मिल सकती है। इस बात का ख्याल रखें कि बर्फ जीभ से चिपकने न पाए। 

कुछ भी ठंडा पिएं

जीभ जलने के तुरंत बाद ठंडा पानी पी लें। कोल्ड ड्रिंक जली जीभ को तुरंत राहत पहुंचाता है। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि दिनभर कुछ न कुछ पीते रहना चाहिए। भले ही वह ठंडा पानी ही क्यों न हो। 

नमक पानी का इस्तेमाल करें

जीभ जलने के बाद सेंसिटिव होने के चलते यह बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकती है। इससे जीभ में इंफेक्शन फैल सकता है। जब भी ऐसा हो तो आप नमक पानी से कुल्ला करें. आपको कुछ ही देर में आराम मिल जाएगा। 

शहद या चीनी से मिलेगी राहत

अगर आपकी जीभ जल गई है तो आप शहद या चीनी का सेवन कर सकते हैं। शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसे जीभ पर लगाने से इंफेक्शन का खतरा दूर हो जाता है। इतना ही नहीं इससे दर्द से भी राहत मिल जाती है। 

ठंडी चीजें खाएं

जीभ जलने के बाद आप ठंडी चीजों का सेवन करें। दही, आइसक्रीम या केक खाकर आप जली जीभ को तुरंत राहत पहुंचा सकते हैं। इसलिए जब भी आपकी जीभ जले तो इन घरेलू उपायों को जरूर आजमाएं। 

कुल्ले करें 

जीभ जलने पर कुल्ला करने से भी काफी ज्यादा लाभ मिलता है। मगर ध्यान रहे कि पानी ठंडा होना चाहिए, ताकि ये जल्द से जल्द अपना असर दिखाए और जीभ की जलन कम करके उसे राहत का एहसास पहुंचाए। अगर आप जीभ जलने पर ठंडे पानी का इस्तेमाल करें, तो जीभ के सूजन और तकलीफ से राहत पाई जा सकती है। 

दूध और दही

डेयरी प्रोडक्ट्स का उपयोग भी जीभ की जलन को काफी हद तक कम कर सकता है। मसलन जीभ जलने पर ठंडी दही का उपयोग आपको कई गुना ज्यादा आराम मुहैया करा सकता है। न सिर्फ इतना, बल्कि ये आपके पेट को भी ठंडा रखने का काम करेगी।