झाबुआ कलेक्टर नेहा मीणा का एक्सीडेंट, डंपर ने इनोवा को मारी टक्कर

झाबुआ में जिला कलेक्टर नेहा मीणा की गाड़ी को एक डंपर ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कलेक्टर को चोट नहीं आई है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के वक्त नेहा मीणा सरकारी गाड़ी में ही थीं।

Publish: Jul 28, 2025, 05:02 PM IST

Photo Courtesy:  Swadesh
Photo Courtesy: Swadesh

झाबुआ। मध्य प्रदेश में सरकार आईएएस अफसरों के किसी भी समय ट्रांसफर करती है। जिनमें अधिकारियों को नई पदस्थापना दी जाती है। कुछ समय पहले यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी हादसे का शिकार हो गईं थी। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं थी। दरअसल झाबुआ में जिला कलेक्टर नेहा मीणा की गाड़ी को एक डंपर ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कलेक्टर को चोट नहीं आई है।

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के वक्त नेहा मीणा सरकारी गाड़ी में ही थीं। जानकारी के मुताबिक वह सुबह अपने सरकारी आवास से 10 बजे दफ्तर के लिए निकली थीं। उसी बीच रोड पर पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर गाड़ी से भिड़ गया। वहीं बताया गया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थीं कि टक्कर लगने के बाद गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गईं और पोल से टकरा गईं। 

यह भी पढ़ें: बैतूल में सरकारी सिस्टम की पोल खुली, बैलगाड़ी बनी एम्बुलेंस, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

मामले में कलेक्टर ने डंपर चालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। प्रशासन ने चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने सहित सुरक्षों नियमों के पालन नहीं करने के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दूसरी ओर ड्राइवर सहित उनके सुरक्षाकर्मी की जान भी बच गई हैं। बता दें नेहा मीणा राजस्थान की रहने वाली है। 2014 में आईएएस की परीक्षा पास की थीं। पहले वह नीमच जिले की कलेक्टर रही है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें सरकारी अभिलेखों के आधुनिकीकरण के लिए अवार्ड से सम्मानित किया था। नेहा झाबुआ जिले की तीसरी महिला कलेक्टर है।