Ebay पर 19 साल से बेच रही थी चोरी का सामान, अमेरिकी महिला को 4.5 साल की जेल

Texas, US: दुकानों से सामान चोरी कर ईबे पर बेचती थी महिला, चोरी पकड़ी गई जेल के साथ-साथ हुआ भारी जुर्माना

Updated: Oct 05, 2020, 11:18 PM IST

Photo Courtesy: Quartz
Photo Courtesy: Quartz

अमेरिका में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। वहां एक 63 वर्षीय महिला किम रिचर्डसन को दुकानों से सामान चोरी करने और उन्हें ईबे पर बेचने के लिए साढ़े चार साल की कैद हुई है। किम यह काम पिछले 19 वर्षों से कर रही थी। महिला को नुकसान की भरपाई करने के लिए कीमत भी चुकानी पड़ेगी। महिला को 38 लाख डॉलर यानी तकरीबन 28 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। 

महिला कैसे करती थी चोरी 

दरअसल किम रिचर्ड्सन दुकानों पर जांचकर्ता बनकर जाती थी। जिसके बाद वो वहां से सामान चोरी कर लेती थी। सामान चोरी करने के साथ-साथ महिला इन्हें ईबे पर ग्राहकों को बेचकर पैसे भी कमाती थी। हैरानी की बात यह है कि महिला यह काम पिछले दो दशक से कर रही थी। महिला की चोरी पकड़ में आने के बाद उसे अमेरिका की एक अदालत ने 4.5 साल की सज़ा सुनाई है। इसके साथ ही महिला को 38 लाख डॉलर यानी तकरीबन 28 करोड़ रुपये का जुर्माना भी भरना होगा। 

ईबे ईमार्केटिंग का एक जानामाना पोर्टल है। जहां दुनियाभर के लोग ईशॉपिंग करते हैं। मगर हैरानी की बात है कि ये सच्चाई सामने आने में उन्नीस साल लग गए। भारत में भी कई घोषित चोर बाज़ार हैं, जहां लोग सस्ते दामों पर सामान खरीदने जाया करते हैं। लेकिन जुर्माने और सज़ा का ये वाकया अनोखा है।