अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अचानक यूक्रेन पहुंचे, जंग के बीच कीव को नो-फ्लाइंग जोन बनाया गया: यूएस मीडिया

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। बाइडन यूक्रेन और रूस जंग की बरसी से ठीक पहले बाइडेन का यह दौरा चौंकाने वाला है।

Updated: Feb 20, 2023, 10:36 AM IST

कीव। रूस और यूक्रेन में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के यूक्रेन पहुंचने की खबर है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रपति बाइडेन सोमवार को राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्हें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों देशों में हो रहे जांग के बीच बाइडेन का यह दौरा चौंकाने वाला है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइडेन के कीव पहुंचने से पहले इस इलाके में नो-फ्लाई जोन बना दिया गया था। बताया जा रहा है कि यूएस प्रेसिडेंट बाइडेन रोमानिया के एयर स्पेस से होते हुए कीव पहुंचे हैं। राष्ट्रपति बाइडेन के इस दौरे की पहले से किसी के कानों कान भी खबर नहीं दी गई थी।

बताया जा रहा है कि बाइडेन के आने का जरा भी अनुमान किसी को नहीं था। सिर्फ 22 मिनिट पहले ही रूस के हवाई हमले का सायरन बजा था। इसलिए हर कोई बिल्कुल अलर्ट पर था। चंद मिनिट बाद ही एक ब्लैक शेवरले कार में बाइडेन नजर आए। ​​​​​​बाइडेन की विजिट इसलिए अहम हो जाती है, क्योंकि महज चार दिन बाद रूसी हमले को एक साल पूरा हो जाएगा।

बाइडन का यह दौरा यूक्रेन और रूस युद्ध के लिए निर्णायक माना जा रहा है। दरअसल, अमेरिका अभी तक दूर से यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक मदद पहुंचाता रहा है। जो बाइडन ने कई मौकों पर एलान कर चुके हैं कि वह यूक्रेन के साथ हर हाल में खड़े रहेंगे। हालांकि, सोमवार को वह खुलकर मैदान में आ गए। बाइडेन के इस दौरे ने रूसी रणनीतिकारों की चिंता बढ़ा दी है।

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को कहा कि चीन यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध में रूस को हथियार उपलब्ध कराने पर विचार कर रहा है। उन्होंने बीजिंग को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी आपूर्ति गंभीर समस्या पैदा करेगी। ब्लिंकेन ने कहा कि हमें मिली जानकारी के अनुसार वे (चीन) उन्हें (रूस) घातक मदद देने पर विचार कर रहे हैं। यह पूछे जाने पर कि घातक मदद क्या होगा, उन्होंने कहा गोला-बारूद से लेकर हथियारों तक सब कुछ।