नए लुक में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचे राहुल गांधी, लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी विषय पर देंगे लेक्चर

कैम्ब्रिज के बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके राहुल गांधी 'लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी' विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 'बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी' और 'भारत-चीन संबंध' पर भी बात करेंगे।

Updated: Mar 01, 2023, 09:30 AM IST

लंदन। भारत जोड़ो यात्रा पूरी करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 दिवसीय मंगलवार को ब्रिटेन पहुंचे।
यहां वह कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में एक संबोधन देंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत भी करेंगे। कैम्ब्रिज के बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके राहुल गांधी 'लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी' विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 'बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी' और 'भारत-चीन संबंध' पर भी बात करेंगे।

कैंब्रिज से राहुल गांधी की तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें वह नए रूप में नजर आ रहे हैं। महीनों तक भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने दाढ़ी बढ़ा रखी थी, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही थी। अक्सर लोग उनकी की दाढ़ी को लेकर सवाल कर रहे थे। इस बीच कैंब्रिज पहुंचते ही उनका नया लुक सामने आया है। राहुल गांधी ने अपनी दाढ़ी को ट्रीम करा लिया है और बाल भी छोटे करा लिए हैं। राहुल गांधी की जो तस्वीरें सामने आई है, उसमें उनकी दाढ़ी कटी हुई नजर आ रही है। उन्होंने कोट-टाई पहनी हुई है, ऊपर से जैकेट भी पहन रखा और कुल नजर आ रहे हैं। 

बता दें कि राहुल गांधी सातदिवसीय दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ करेंगे। इस दौरान वह भारतीय प्रवासी समूह को भी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ‘लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी’ विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह ‘बिग डेटा एंड डेमोक्रेसी’ और इंडिया चाइना रिलेशंस पर भी बात करेंगे। कैम्ब्रिज जेबीएस ने ट्वीट कर कहा कि हमारा कैम्ब्रिज भारत के प्रमुख विपक्षी दल के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का स्वागत कर खुश हैं। वह आज लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी के विषय पर कैम्ब्रिज जेबीएस को संबोधित करेंगे।

वहीं राहुल गांधी ने लंदन जाने से पहले ट्वीट कर कहा था कि मैं अपने मातृ संस्थान यूनिवर्सिटी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर वहां लेक्चर देने को लेकर उत्सुक हूं। मैं वहां बिजनेस स्कूल के छात्रों को संबोधित भी करूंगा। इस दौरान जियोपॉलिटकल, इंटरनेशनल रिलेशंस, डेटा और डेमोक्रेसी सहित कई मुद्दों पर प्रतिभावान छात्रों से बात करूंगा।

यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह का 76वां जन्मदिन, प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया मानव सेवा दिवस

राहुल गांधी इससे पहले मई 2022 में कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी गए थे। यहां पर उन्हें आईडियाज फॉर इंडिया विषय पर बोलना था। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि मोदी सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं जैसे संसद और चुनाव आयोग को उनका काम नहीं करने दे रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी पार्टी भारत को फिर से हासिल करने के लिए लड़ रही है। उन्होंने कहा था कि भाजपा लोगों की आवाज को दबा रही है। जबकि हम लोगों की आवाज को सुनने के लिए काम कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में रॉल विंची के नाम से पढ़ाई की थी। उन्होंने डेवलपमेंट स्टडी में 1995 में एमफिल किया था। नाम इसलिए बदलना पड़ा था, क्योंकि पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद सभी राहुल की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद थे। राहुल की डिग्री को लेकर जब विरोधियों ने सवाल उठाना शुरू किया तो तब कैम्ब्रिज की उपकुलपति रही प्रो. एलिसन रिचर्ड ने स्वयं सामने आकर बताया था कि राहुल ने रॉल विंची के नाम से डिग्री हासिल की थी।