Monsoon 2020 : केरल में मौसम की पहली बारिश
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी।'

चक्रवात हिका के आने की खबरों और unlock 1 की गतिविधियों के बीच अच्छी खबर यह है कि मानसून 2020 केरल आ गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया है कि मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल पहुंच गया है। इससे केरल में बारिश होने की संभावना है। जल्द ही यह देश के दूसरे राज्यों में भी पहुंच जाएगा।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी।' पहले 5 जून को मानूसन आने की घोषणा की गई थी मगर फिर इसके तय समय पर 1 जून का केरल आने का पूर्वानुमान था। दरअसल, केरल के दक्षिण तटीय इलाकों और लक्षद्वीप में तीन दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इसे प्री मानसून एक्टिविटी माना था।
As forecast earlier, Monsoon has arrived in Kerala today: Anand Kumar Sharma, Deputy Director-General, India Meteorological Department (IMD) pic.twitter.com/rGMqdTg4rG
— ANI (@ANI) June 1, 2020
मौसम विभाग ने अप्रैल में इस बार मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया था। 96 से 100 प्रतिशत बारिश को सामान्य मानसून माना जाता है।