अशोकनगर के दो छात्रावासों से 60 लड़कियां लापता, बाल अधिकार आयोग ने लगाई फटकार

अशोकनगर के पठार में अनुसूचित जाति के दो हॉस्टल के रिकॉर्ड से कुल 63 लड़कियां मध्य प्रदेश बाल आयोग नहीं मिली

Updated: Apr 03, 2023, 10:41 AM IST

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

अशोकनगर। अशोकनगर में दो गर्ल्स हॉस्टल से लगभग 63 लड़कियां लापता हैं। इसका खुलासा मध्य प्रदेश बाल अधिकार आयोग के निरीक्षण के दौरान हुआ। आयोग के अधिकारियों ने अपने निरीक्षण के दौरान हॉस्टल में सुविधाओं की कमी भी पाई। 

मध्य प्रदेश बाल अधिकार आयोग के अधिकारी अशोकनगर के पठार स्थित दो अनुसूचित जाति के गर्ल्स हॉस्टल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। लेकिन दोनों हॉस्टल में रह रही लड़कियों से जब उन्होंने रिकॉर्ड का मिलन किया तो दंग रह गए। कुल 63 लड़कियां ऐसी थीं जिनके नाम रिकॉर्ड पर तो दर्ज थे लेकिन वास्तविकता में उनका कोई वजूद ही नहीं था।

कन्या जूनियर हॉस्टल में 40 लड़कियों को पंजीकृत किया गया है। जबकि कन्या जूनियर तृत्या हॉस्टल में 38 लड़कियां पंजीकृत हैं। लेकिन बाल अधिकार आयोग को उनके निरीक्षण में कन्या जूनियर हॉस्टल में सिर्फ आठ जबकि कन्या जूनियर तृत्या हॉस्टल में सिर्फ सात लड़कियां मिली। इसका मतलब रिकॉर्ड पर दर्ज की हुई 78 लड़कियों में से हॉस्टल में सिर्फ 15 लड़कियां ही थीं। 

हॉस्टल से लड़कियां गायब मिलने पर बाल अधिकार आयोग के अधिकारियों ने हॉस्टल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों ने इन लड़कियों की एंट्री और एग्जिट की जानकारी दर्ज न किए जाने को लेकर पूछा कि अगर इनके साथ कुछ हो जाता है तो इसका जिम्मेदारी कौन लेगा? इसके साथ ही छात्राओं को हॉस्टल में खाना भी ढंग से नहीं मिल रहा है। हॉस्टल में तमाम बुनियादी सुविधाएं भी नहीं थी।