जबलपुर में युवती ने मंगवाया ऑनलाइन फूड, पेमेंट करते ही UPI से उड़ गए 97,525 रूपए
जबलपुर में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां आनलाइन फूड ऑर्डर करते समय युवती ने जैसे ही अकाउंट से पेमेंट किया खाते से 97,525 रूपए उड़ गए। मामला गौरी घाट थाना क्षेत्र का है। जहां युवती ने ऐप से ऑनलाइन खाना मंगवाया था।

जबलपुर। राज्य में साइबर अटैक के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। अंजान नंबरों से आए फोन कॉल या मैसेज में आई स्पैम लिंक को क्लिक करते ही मिनटों में खाता साफ हो जाता है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां आनलाइन फूड ऑर्डर करते समय युवती ने जैसे ही अकाउंट से पेमेंट किया खाते से 97,525 रूपए उड़ गए।
मामला गौरी घाट थाना क्षेत्र का है। जहां युवती ने ऐप से ऑनलाइन खाना मंगवाया था। ऑर्डर करने के बाद जब उसने जैसे ही पेमेंट की प्रक्रिया शुरू की तो उसके खाते से मनी डेबिट का मैसेज आया। जिसमें 97 हजार 525 रूपए की राशि निकाली गई थीं। जिसके बाद उसे मोबाइल हैक होने की गुंजाइश लगी। उसने कहा कि पेमेंट करते ही उसका मोबाइल कंट्रोल में बिल्कुल नहीं था।
यह भी पढ़ें: इन्दौर में खाद्य विभाग का छापा, 480 किग्रा मिल्क केक जब्त किया
युवती का मोबाइल हैक होने के बाद एक के बाद तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल आया। जिसमें एक कॉलर ने उन्हें लिंक भेजकर पेमेंट वेरिफाई करने के लिए कहा। जिसके बाद युवती ने खाता फ्रीज करवाया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वहीं गौरी घाट पुलिस ने युवती के द्वारा बताई गई जानकारी के अनुसार शिकायत दर्ज की। जिसमें यूपीआई से छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस तीनों नंबरों से आए कॉल डिटेल्स की गहराई से जांच कर रही हैं।