बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे रणबीर सिंह, फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE ने लगाया बैन
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 छोड़ने के विवाद के बाद FWICE ने बैन कर दिया है। मेकर्स का दावा है कि इससे उन्हें 45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को FWICE ने बैन कर दिया है। यह कार्रवाई फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 छोड़ने से जुड़े विवाद के बाद की गई है। फेडरेशन ने सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की थी कि जब तक यह मामला पूरी तरह नहीं सुलझता तब तक रणवीर किसी नई फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकेंगे। माना जा रहा है कि इस फैसले का असर उनके कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर पड़ सकता है।
विवाद की शुरुआत तब हुई जब रणवीर सिंह ने अचानक डॉन 3 से अलग होने का फैसला लिया। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा साल 2023 में रणवीर के साथ की गई थी। मेकर्स का दावा है कि अभिनेता के प्रोजेक्ट छोड़ने से उन्हें करीब 45 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। पहले इस मामले को प्रोड्यूसर गिल्ड के सामने उठाया गया बाद में शिकायत FWICE तक पहुंची।
यह भी पढ़ें:MP: पीएमश्री स्कूल में किताबें जलाकर हुई चिकन पार्टी, वीडियो वायरल होने पर भी कार्रवाई नहीं
फेडरेशन के मुताबिक, रणवीर सिंह को अलग-अलग मौकों पर तीन नोटिस भेजे गए थे लेकिन अभिनेता की ओर से कहा गया कि यह कानूनी मामला है और इसका समाधान कोर्ट में होना चाहिए न कि फेडरेशन के स्तर पर। इसके बाद FWICE ने सख्त रुख अपनाते हुए उन पर असहयोग निर्देश लागू कर दिया।
इस फैसले का सबसे बड़ा असर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों पर पड़ सकता है। उनकी अपकमिंग फिल्मों में किंग में स्पेशल कैमियो, निर्देशक आदित्य धर के साथ अगला प्रोजेक्ट, कियारा आडवाणी के साथ फिल्म और बैजू बावरा शामिल हैं। चूंकि फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर टेक्नीशियन, जूनियर आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स FWICE से जुड़े हैं इसलिए उनके बिना शूटिंग आगे बढ़ाना मुश्किल हो सकता है।
यह भी पढ़ें:पन्ना में कुआं धंसने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से पांच श्रमिकों की मौत
रणवीर सिंह की टीम ने पूरे विवाद पर संयमित प्रतिक्रिया दी है। उनके स्पोक्सपर्सन ने कहा कि रणवीर फिल्म इंडस्ट्री और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का सम्मान करते हैं। उन्होंने इस पूरे मामले में सार्वजनिक बयान देने से दूरी बनाए रखी क्योंकि उनका मानना है कि पेशेवर रिश्तों और काम से जुड़े मामलों को गरिमा और समझदारी के साथ संभाला जाना चाहिए। टीम ने यह भी कहा कि अभिनेता फिलहाल अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
बैन की घोषणा के कुछ घंटों बाद रणवीर सिंह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता पायजामा और काली जैकेट पहन रखी थी। उनके साथ अर्जुन रामपाल भी एयरपोर्ट पर दिखाई दिए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के किसी प्रोजेक्ट के लिए रवाना होने की चर्चा शुरू हो गई। हालांकि, अर्जुन रामपाल अपने परिवार के साथ थे जिससे माना जा रहा है कि वह वेकेशन के लिए निकले थे।
यह भी पढ़ें:हीटवेव की चपेट में MP के 45 जिले, 5 जिलों में रेड अलर्ट, 28 मई से बारिश की संभावना




