बिहार-यूपी के बाद अब MP में का बा, लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने बताई असलियत, सीएम शिवराज को घेरा
उत्तर प्रदेश और बिहार की सियासत में का बा गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अब एमपी में का बा गाया गाया है। ये गाना तेजी से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भोपाल। मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का बहुप्रतीक्षित गाना "MP में का बा" रिलीज हो गया है। बिहार और यूपी की सियासत में का बा बताने वाली नेहा ने इस बार अपने गायन से मध्य प्रदेश की सच्चाई बयां की है। नेहा सिंह राठौर का यह सॉन्ग रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नेहा सिंह राठौर अपने चिरपरिचत अंदाज़ में 'एमपी में का बा' गाने के माध्यम से शिवराज सरकार पर सवाल उठाए हैं। सीधी पेशाबकांड को आधार बनाते हुए नेहा सिंह राठौर ने यह नया गाना बनाया है। इसके अलावा अपने गायन के जरिए नेहा सिंह राठौर ने महाकाल लोक घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला और व्यपामं जैसे घोटाले को लेकर शिवराज सिंह चौहान को घेरा है।
“एमपी में का भा “ भोजपुरी में अवश्य सुनें। २ मिनट में एमपी की बदहाली भ्रष्टाचार समझ जाएँगे। धन्यवाद @nehafolksinger @INCMP pic.twitter.com/ZEeBhEU6UB
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 14, 2023
नेहा सिंह राठौर ने अपने 'एमपी में का बा' गाने में शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना पर भी निशाना साधा है। नेहा ने कहा है कि लाड़ली बहना को रोजगार दो-एक हज़ार रूपए नहीं है। गाने के अंत में नेहा सिंह राठौर ने तल्ख टिप्पणी करते हुए हुए शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस और शकुनि से की है और उन्हें कलयुग का मामा बताया है।
बता दें की सीधी पेशाब कांड पर ट्वीट करने के बाद नेहा सिंह राठौर के खिलाफ भोपाल समेत एमपी के कई शहरों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। सीधी पेशाबकांड को लेकर नेहा सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें पेशाब करता हुआ व्यक्ति कथित रूप से RSS की गणवेश में नजर आ रहा है।
मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की ज़ुबानी, मध्यप्रदेश की सच्ची कहानी। pic.twitter.com/rZcgANQQ65
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 13, 2023
नेहा सिंह राठौर के एमपी में का बा गीत को ट्वीट कर कांग्रेस के तमाम नेता बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि मशहूर लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की ज़ुबानी, मध्य प्रदेश की सच्ची कहानी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इसे ट्वीट किया है। सिंह ने लिखा कि एमपी में का बा भोजपुरी में अवश्य सुनें। 2 मिनट में एमपी की बदहाली-भ्रष्टाचार समझ जाएँगे।