अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबियत बिगड़ी तबीयत, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन की मां और अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी (95) को एलर्जी के चलते भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की सास और अभिनेत्री जया बच्चन की मां इंदिरा भादुड़ी को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के चलते भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 95 वर्षीय इंदिरा भादुड़ी को एलर्जी से जुड़ी समस्या हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में अब सुधार है। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं और रिकवरी की स्थिति के आधार पर अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला लिया जाएगा।
इंदिरा भादुड़ी के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी के बाद परिवार के सदस्य भी उनकी सेहत को लेकर सतर्क हैं। फिलहाल उनके डिस्चार्ज होने की तारीख को लेकर अस्पताल की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें:MP: मदर डेयरी के बाद अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 2 से 4 रुपए तक महंगे हुए उत्पाद
इंदिरा भादुड़ी को इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उस समय उनकी तबीयत खराब होने की खबर मिलने पर जया बच्चन और अभिषेक बच्चन भोपाल पहुंचे थे। अब एक बार फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद परिवार उनकी सेहत को लेकर चिंतित है।
इंदिरा भादुड़ी भोपाल के श्यामला हिल्स इलाके में स्थित अंसल अपार्टमेंट में रहती हैं। उनके पति तरुण कुमार भादुड़ी पत्रकार और लेखक थे। जया बच्चन उनकी तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं। उनकी अन्य दोनों बेटियां भी भोपाल में ही रहती हैं। यही वजह है कि बच्चन परिवार का इस शहर से लंबे समय से पारिवारिक जुड़ाव बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने की दो SPO की हत्या, ढारना पोस्ट के पास मिले शव
फरवरी 2020 में अमिताभ बच्चन अपनी सास इंदिरा भादुड़ी का 90वां जन्मदिन मनाने भोपाल पहुंचे थे। इस खास मौके पर वह चार्टर्ड विमान से आए थे। उनके साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, श्वेता नंदा बच्चन और पोती आराध्या भी मौजूद थी। परिवार ने भोपाल में इंदिरा भादुड़ी के साथ जन्मदिन मनाया था।




