मैहर में एंबुलेंस को बना दी गुटका-सिगरेट की दुकान, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप

मैहर में एक एंबुलेंस में गुटखा, सिगरेट जैसी सामग्री की दुकान चलाई जा रही है। वाहन में बिड़ी, गुटखा और सिगरेट के पैकेट्स मिले। लोगों ने संभावना जताई कि ये एंबुलेंस किसी सरकारी अस्पताल की है। इसमें स्वास्थ्य विभाग का लोगो भी बना दिखा।

Publish: Jul 19, 2025, 03:17 PM IST

Photo Courtesy: Dainik Bhaskar
Photo Courtesy: Dainik Bhaskar


मैहर। एंबुलेंस को मरीजों का जीवनरक्षक कहा जाता है। ये एंबुलेंस मरीजों को घर से अस्पताल में पिकअप और ड्राप करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। जो मरीजों की आपातकालीन स्थिति में बड़ी भूमिका निभाती है। लेकिन, कई शहरों में एंबुलेंस में उपयोग होने वाली गाड़ियों को अस्पताल के अलावा कई अन्य कामों के लिए भी यूज किया जा रहा है। मैहर में एक एंबुलेंस में गुटखा, सिगरेट जैसी सामग्री की दुकान चलाई जा रही है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि एंबुलेंस वाहन जिस काम के लिए उपयोग होनी थीं। उसके बजाय वह नशीली पदार्थों की बिक्री कर रही हैं। वाहन में बिड़ी, गुटखा और सिगरेट के पैकेट्स मिले। लोगों ने संभावना जताई कि ये एंबुलेंस किसी सरकारी अस्पताल की है। इसमें स्वास्थ्य विभाग का लोगो भी बना दिखा। इसमें अस्पताल प्रबंधन की भी बड़ी चूक सामने आई है।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश से छतरपुर में 2 मौतें, शिवपुरी में आज नर्सरी से 12वीं तक स्कूलों में छुट्टी

लोगों ने एंबुलेंस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला था। जिसके बाद मामले ने चिंगारी पकड़ ली है। वहीं इसके वाहन चालक मोना श्रीवास्तव है। उन्होंने बताया कि वे बाजार से किराने का सामान लेकर आए थे। घर पर बच्चों ने खेलते-खेलते यह सामान एंबुलेंस पर टांग दिया। और फिर किसी ने वीडियो बना लिया। स्थानीय संगठनों ने इसका विरोध जताया है। उनका कहना है कि यह मानवता के खिलाफ है।

मामले में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. आरएन पांडे ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए कहा कि दोषी के खिलाफ जांच बैठाई जाएगी और ठोस सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।