भोपाल से इंडिगो की 4, एयर इंडिया की 6 फ्लाइट

lockdown 4.0 : 25 मई से फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद से भोपाल के लिए मिलेंगी फ्लाइट, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Publish: May 24, 2020, 01:30 AM IST

Photo courtesy : india,com
Photo courtesy : india,com

देश में पिछले करीब दो महीने से लॉकडाउन के चलते बंद हवाई यात्रा दोबारा शुरु हो रही है। अब 25 मई से चुनिंदा हवाई सेवा का आगाज कड़ी सुरक्षा के बीच होना है। इंडिगो और एयर इंडिया ने 26 मई से 30 जून तक का शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार दिल्ली और मुंबई से भोपाल के लिए फ्लाइट चलेगी। इनमें इंडिगो की चार, एयर इंडिया की छह फ्लाइट शामिल हैं।

Click  Air travel: बदले हवाई सफर के नियम

भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से पहले दिन 25 मई को इंडिगो और एयर इंडिया की दिल्ली-भोपाल-दिल्ली सेक्टर पर चार फ्लाइट्स संचालित होंगी। वहीं 26 मई से दिल्ली-भोपाल-दिल्ली, मुम्बई-भोपाल-मुम्बई और हैदराबाद-भोपाल-हैदराबाद के लिए 6 फ्लाइट्स चलेंगी। इन सभी के लिए ऑनलाइन बुकिंग आरंभ हो गई हैं।

Click  विमान यात्रा में Aarogya setu ऐप अनिवार्य करने पर सवाल

भोपाल से दिल्ली का शुरुआती किराया 2800 से 3000 रुपए के बीच तय किया गया है। मुम्बई का किराया 2400 से लेकर 3100 रुपए के बीच है। हैदराबाद का किराया 5500 से 5800 रुपए के बीच है।

दो घंटे पहने चेक इन, ये काम करने होंगे

एयरपोर्ट फ्लाइट के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है। पैसेंजर्स को अपनी फ्लाइट के समय से दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। फ्लाइट में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई अहम स्टेप्स को फॉलो करना अनिवार्य किया गया है । एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग करने के बाद ही अंदर एंट्री मिलेगी। 14 साल से अधिक उम्र वाले पैसेंजर्स के लिए फोन में आरोग्य सेतु ऐप जरूरी है। आरोग्य सेतु में अगर ग्रीन नहीं दिखा तो एंट्री नहीं मिलेगी। यात्रियों को अपनी पर्सनल गाड़ी या अधिकृत टैक्सी सर्विस का उपयोग करना होगा। यात्रियों को ट्रॉली का उपयोग कम से कम करना होगा। यात्रियों को बिना लाइन के बोर्डिंग पास मिलेगा। सभी पैसेंजर्स को मास्क और ग्लव्स पहनना जरूरी होगा। जिनकी फ्लाइट के डिपार्चर में 4 घंटे का समय बाकी है उन्हें एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में एंट्री करने दी जाएगी।