जबलपुर में दबंगों ने की आदिवासी महिला से गैंगरेप, शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता डर के मारे दो दिन तक तो चुप रही। रविवार को खमरिया थाने पहुंची और खिलन यादव और जय यादव के खिलाफ शिकायत करते हुए अपने साथ हुई घटना को पुलिस से बताया।

Updated: Sep 18, 2023, 06:34 PM IST

जबलपुर। मध्य प्रदेश में महिला अत्याचार की घटनाएं नहीं थम रही है। जबलपुर में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां उच्च जाति दबंगों ने एक आदिवासी महिला के साथ न सिर्फ गैंगरेप कि घटना को अंजाम दिया, बल्कि शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

मामला जबलपुर के खमरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया एक महिला अचानक थाने पहुंचीं। उसने बताया कि वह पति के साथ रहती है। दोनों मजदूरी करते हैं। एक दिन वह अकेली थी तो खिलन यादव और जय यादव अचानक उसके पास आए। उन्होंने उसे दबोच लिया और जबरन सुनसान जगह ले गए। दोनों ने वहां बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। 

महिला ने पुलिस को बताया कि रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी देकर दोनों वहां से चले गए। पुलिस ने बताया कि आदिवासी महिला का मामला होने की वजह से तुरंत एक्शन लिया और तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई।

बताया जा रहा है कि दबंगों की धमकी कारण महिला बेहद डरी हुई थी। इसीलिए उसने दो दिन रविवार को खमरिया थाना जाने की हिम्मत जुटा पाई और अपने साथ हुई गैंगरेप की घटना पुलिस को बताई। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस घटना में संज्ञान लिया और दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।