CM शिवराज को बनाया गया BJP का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मतगणना से पहले कांग्रेस का बड़ा दावा
2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करारी हार हुई थी। भाजपा ने तब तीनों राज्यों के सीएम रहे शिवराज सिंह चौहान, डाॅ. रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी उपाध्यक्ष नियुक्त किया था।

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब हार-जीत के गणित लगने लगे हैं। सभी दलों के नेता पार्टी पदाधिकारियों और प्रत्याशियों से फीडबैक लेकर आंकलन करने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस इस बार प्रचंड बहुमत हासिल करने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। इसी बीच काउंटिंग से पहले कांग्रेस ने दावा किया है कि CM शिवराज को BJP का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अवनीश सिंह बुंदेला ने ट्वीट किया, 'सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है की शिवराज जी को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमित शाह, मोदी जी ने उनका पत्र तैयार करके रख लिया है जो 4 दिसंबर को उनको सौंप देंगे! वैसे इसके पहले रमन सिंह, वसुंधरा राजे भी उपाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं।'
शहडोल के ब्यौहारी में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने के कारण एक सरकारी कर्मचारी की हत्या, मध्य प्रदेश की सारी व्यवस्था समाज, शासन, प्रशासन सबके लिए कलंक एवं शर्मनाक है, अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही हो।
— Uma Bharti (@umasribharti) November 27, 2023
बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करारी हार हुई थी। भाजपा ने तब तीनों राज्यों के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, डाॅ. रमन सिंह और वसुंधरा राजे को पार्टी उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश चुनाव में हार के बाद इस बार फिर शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा।