शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, बैंक और ऑटो शेयरों में सर्वाधिक गिरावट
बैंक, ऑटो, मेटल और IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। NSE का निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1% नीचे है। ऑटो, IT और FMCG इंडेक्स करीब 0.50% नीचे हैं।
मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट के साथ कारोबार शुरु हुआ। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स सेंसेक्स 236.76 अंक (0.29%) की गिरावट के साथ 81,511.81 पर और निफ्टी 83.45 अंक (0.34%) की गिरावट के साथ 24,584.80 पर खुला। इसके बाद बाजार में बिकवाली तेज हो गई। सेंसेक्स में 1000 अंकों से अधिक की गिरावट है। ये 80,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 300 अंक की गिरावट के साथ 24,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
बैंक, ऑटो, मेटल और IT शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। NSE का निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1% नीचे है। ऑटो, IT और FMCG इंडेक्स करीब 0.50% नीचे हैं। वहीं निफ्टी मीडिया और रियल्टी इंडेक्स करीब 1% ऊपर है।
सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल का शेयर 3% से ज्यादा गिर गया। इंडेक्स हैवी वेट रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग 1.55% गिरकर कारोबार कर रहा था। साथ ही नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एलएडंटी, बजाज फिनसर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, अल्ट्रा सीमेंट के शेयर गिरावट में कारोबार कर रहे थे।
दरअसल, अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस सप्ताह ब्याज दर पर निर्णय लेगा। इसको देखते हुए निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। इसका असर वैश्विक बाजार के साथ-साथ घरेलू बाजार पर भी देखा जा रहा है। साथ ही इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट ने भी बाजार को नीचे खींच रखा है।
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.16% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 0.90% की गिरावट है। चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.44% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
यह भी पढे़ं: वन नेशन-वन इलेक्शन बिल पर संसद में संग्राम, कांग्रेस बोली- यह संविधान के मूल ढांचे पर हमला
विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.92 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 84.89 पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 84.92 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया सोमवार को 11 पैसे की गिरावट के साथ 84.91 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।