दगाबाज़ MLA : BJP में शामिल होने का विरोध

Pradyumn Singh Lodhi : Congress छोड़ के BJP में गए तो अपने ही घर में झेलना पड़ा विरोध

Publish: Jul 18, 2020, 09:15 PM IST

भोपाल। बड़ा मलहरा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी को शुक्रवार को अपने ही क्षेत्र में कड़ा विरोध झेलना पड़ गया। प्रद्युम्न सिंह लोधी पर कांग्रेस को दगा देने की वजह से गुस्साए लोगों ने प्रद्युम्न सिंह के वापिस जाने के नारे लगाए। लोगों ने पूर्व विधायक पर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए खूब नारेबाज़ी की। लोधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में लोधी की पुरानी पार्टी के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल थे। 

कांग्रेस छोड़ कर BJP में शामिल हुए लोधी जब अपने क्षेत्र में पहुंचे तो लोधी के खिलाफ लोग सड़कों पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने लोधी को काले झंडे दिखाते हुए जमकर नारेबाज़ी की। लोधी का विरोध कर रहे लोगों ने गले में गद्दार विधायक लिखी तख्ती लटका कर वापिस जाओ के नारे लगाए। 

कांग्रेस का दामन छोड़ कर लोधी हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं। बीजेपी ने लोधी को कांग्रेस को दगा देने के फलस्वरूप नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष भी बनाया है। मगर लोगों को लोधी का यह कदम रास नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि उनके विधायक ने अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए जनता को दोबारा उपचुनाव के फेर में फंसा दिया है। वहीं कांग्रेस लोधी पर जनता से विश्वाघात करने और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगा रही है।