इंदौर में प्रदेश भर के डॉक्टरों के काम बंद हड़ताल का पहला दिन, सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया हवन

डॉक्टरों की मांग है की शासकीय अस्पतालों के संसाधन बढ़े और मरीजों को अधिक सुविधाएं मिले

Updated: Feb 16, 2023, 10:08 AM IST

इंदौर। मध्य प्रदेश में आज डॉक्टरों ने 2 घंटे काम बंद कर हड़ताल की। डॉक्टरों के 7 संगठनों द्वारा राज्य सरकार स्वशासी चिकित्सा महासंघ के बैनर तले ये हड़ताल किया और प्रदेश सरकार की भ्रष्ट बुद्धि के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। 

दरअसल गुरुवार को शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने 10 से 12 बजे तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल किसी मरीज का उपचार नहीं किया। डॉक्टरों की मांग है कि समस्त विभागों में कार्यरत चिकित्सकों के लिए डायनेमिक एश्योर्ड करियर प्रोगेशन के आदेश जारी हो, सभी चिकित्सकीय संवर्ग के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करें, डॉक्टरों की पदोन्नति भी मांगों में प्रमुख रूप से शामिल हैं। अस्पताल के अंदर भर्ती हो रहे मरीजों को बेहतर सुविधा दी जाए। उनका विरोध अस्पताल के अंदर हो रही प्रशासनिक दखलंदाजी को लेकर भी है।


एमटीए के अध्यक्ष डा. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि गुरुवार सुबह डॉक्टर एमवायएच के गेट पर एकत्रित हुए और उन्होंने प्रदर्शन किया। उनकी मांग अस्पतालों की व्यवस्थाएं सुधारने और शासकीय अस्पतालों में बढ़ते प्रशासनिक दखल का विरोध है। 

इसी के साथ शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ मप्र ने भी लोगों से अपील की है कि आंदोलन के दौरान प्रदेश की चिकित्सक सेवा बाधित हो सकती है। और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। महासंघ ने आमजन से अपील की है कि वे आंदोलन को नैतिक समर्थन दें। उन्होंने चेतावनी देकर कहा कि अगर हमारी मांगों को को नहीं सुना गया तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन होगा।